सारनी। ग्राम पंचायत कोलगांव के अंतगर्त आने वाली पंचायत द्वारा जाजबोडी ग्राम के सभी ग्रामीणों को मास्क वितरित कर कोरोना वायरस से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। प्राप्त जानकारी अनुसार इस दौरान सारनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे, ग्राम पंचायत सरपंच, शिवदयाल उईके, ग्राम पंचायत सचिव लक्ष्मी नारायण, सहायक सचिव यशवंत की उपस्थिति में सभी ग्रामीणों को मास्क वितरित किया गया। मास्क वितरित करते हुए ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे सहित सभी ने ग्रामवासियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए। और बताया कि आप सभी को अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलना है, अगर जरूरी अगर काम आता भी है तो मुँह पर मास्क को लगाकर ही निकले और साथ में सैनिटाइजर अपने हाथ को भी धुले। अगर किसी भी प्रकार की कुछ भी बीमारी होती है तो घरेलू उपचार ना करें, तत्काल डॉक्टर या फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिखावे।
ग्राम पंचायत ने किया ग्रामीणों को मास्क वितरण
+ There are no comments
Add yours