ग्रामीण क्षेत्र में आसपास अभियान एवं जनसंवाद से ग्रामीणों को जागरूक कर रही रानीपुर पुलिस

Estimated read time 0 min read

रानीपुर। बैतूल पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी एवं डीएसपी अजाक विवेक गौतम एएसआई सहायक उप निरीक्षक वैष्णव मन्ना से पवित्रा वैद्य प्रधान आरक्षक  सुरेंद्र मान कर के मार्ग निर्देशन में रानीपुर पुलिस ग्रामीण क्षेत्र रानीपुर महकार रतनपुर ,चार गांव ,फुल गुहान, दुधावानी ,आम डाना,अनका वाड़ी ,घोड़ावादी सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामों में आसपास एवं जन संवाद अभियान के तहत आम नागरिकों को जागरूक कर के ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली छोटी छोटी बातों को लेकर आत्महत्या जैसे संगीन घटनाओं को लेकर से बचने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित कर जनसंवाद कर रही है। रानीपुर पुलिस रानीपुर थाना प्रभारी डीएसपी अजय गुप्ता सब इंस्पेक्टरनंदकिशोर पालएएसआई अवधेश तिवारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को समझाइश दी जा रही है एवं गांधी जयंती पर ग्रामीणों को नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा करने से होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए स्वयं नशा न करने एवं अन्य किसी को भी नशा न करने देने की सलाह दी गई।साथ ही वर्तमान में हो रहे साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर उनसे बचने के उपाय बताए गए बैतूल पुलिस द्वारा प्रदान की गई आसपास हेल्पलाइन के संबंध में भी समस्त ग्राम वासियों को अवगत कराते हुए कोई समस्या होने पर उक्त बताए गए मोबाइल नंबर पर फोन करने के बारे में बताया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours