सहायक सचिव को नही हटाने पर 10 पंचों ने दी इस्तीफे की चेतावनी

Estimated read time 0 min read
  • रोजगार सहायक किशन परमार की हुई दर्जनों शिकायते

आमला। ब्लाक की ग्राम पंचायत उमरिया के सहायक सचिव किशन सिंह परमार के भ्रष्टाचार के खिलाफ पंचायत के पंच लामबंद हो गए है ।दिनांक 24 अगस्त को जनपद कार्यालय पहुचकर कांग्रेसी नेता जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पंचों सहित ग्रामीणों ने रोजगार सहायक  की कारगुजारियों की शिकायत जनपद सीईओ को की और जनपद कार्यालय के गेट के सामने बैठकर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन भी किया ।वही ग्रामीणों ने आरोप भी लगाया की जनपद सीईओ सहायक सचिव को संरक्षण प्रदान कर रहे है पूर्व में भी कई मर्तबा ग्रामीणों द्वारा किशन परमार की शिकायतें की गई लेकिन आज तक सीईओ ने कोई ठोस कार्यवाही नही की ।जबकि बीते कुछ माह पहले ग्रामीणों द्वारा इस मामले में चक्काजाम भी किया था जिस पर सीईओ ने कार्यवाही और जाच का आस्वासन भी दिया जबकि आज तक कोई कठोर कार्यवाही नही की गई ।औपचारिकता निभाते हुए बस कार्यवाही के नाम पर जनपद कार्यालय अटैच किया जिसके बाद जीआरएस द्वारा कार्यालय भी नही गया वह पंचायत में ही रहता था।

पंचों के आरोप रोजगार सहायक ने किया भारी भ्रष्टाचार
ग्राम पंचायत उमरिया के संदीप मालवीय,कुलदीप साहू,बलबीर परमार,ईश्वर धुर्वे,गीता परमार,सुनीता पहाड़े, यमुना चोहान,माधुरी महतकर, रामकली मालवीय कुल 10 पंचों ने आरोप लगाते हुए बताया की रोजगार सहायक किशन सिंह परमार द्वारा  निर्माण कार्यो में भारी भ्रष्टाचार ,फर्जी बिल लगाना,फर्जी लोगो के नाम मजदूरी के मस्टरोल निकालकर फर्जी हाजिरी से राशि गबन,अमृत सरोवर में निर्माण में फर्जीवाड़ा राशि तथा पीएम आवास हितग्राहियों से राशि वसूली सहित अनेको मामले है ।गौरतलब होगा की रोजगार सहायक वर्षो से उक्त पँचायत उमरिया में पदस्थ है और वर्षो में अनेको बार ग्रामीणों द्वारा किशन परमार के द्वारा पंचायत के ग्रामीणों से अवैध वसूलियां तथा गबन और हर निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार करना निर्माण कार्य नेतानुमा ठेकेदारों को देने की शिकायतें होती रही लेकिन कोई भी जाच और कठोर कार्यवाही नही होने से सहायक सचिव के हौसले बुलंद है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours