- तीनों युवकों को बैतूल स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल में किया भर्ती
बैतूल। गोरखपुर एक्सप्रेस में शीट को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद में कुछ युवकों ने तीन युवकों के साथ जमकर मारपीट कर दी है। बैतूल रेलवे स्टेशन पर युवकों को उतर गया और कर के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोरखपुर जाने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस में मंगलवार की शाम को जनरल बोगी में शीट को लेकर विवाद हो गई। विवाद में मिश्रोली लखनाऊ निवासी रोहित, मुकेश, और सूरज को गंभीर चोट आई है। तीनों युवकों को बैतूल स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतर कर उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल भर्ती किया है।
युवा को का आरोप है कि उनके ऊपर अज्ञात नुकीली वस्तु से हमला किया है। जिससे उनके शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान आए है। 6 से 7 लोगो द्वारा मारपीट करने की जानकारी लगी है। जीआरपी बैतूल का का कहना है कि घटना नागपुर के आसपास की बताई जा रही है इसलिए बैतूल में जीरो पर कायमी कर अगली कार्रवाई के लिए नागपुर जीआरपी को डायरी भेजी जाएगी। मारपीट की घटना में जीआरपी नागपुर कार्यवाही करेगी। ट्रेनों में इस तरह की घटनाएं होने से यात्री अपने आप को असुरक्षित महसूस करते है।
+ There are no comments
Add yours