पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस ने फूंका पेट्रोलियम मंत्री का पुतला, सौपा ज्ञापन

Estimated read time 1 min read

सारनी। देश सहित प्रदेश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी ने पेट्रोल डीजल के दाम कम करने को लेकर भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने हाथ ठेले पर गाड़ी रखकर अर्धनग्न होकर साईकल एवं पैदल चलकर केंद्र सरकार का विरोध किया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जय स्तंम्भ चौक पर पहुँचकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान जावरे ने बताया कि देश व प्रदेश की जनता कोरोना महामारी से ग्रस्त है पिछले तीन माह से लॉकडाउन के कारण जनता अपना रोजगार एवं व्यापार सब कुछ गवां बैठी है इन सबके बावजूद केन्द्र और राज्य सरकार पेट्रोल डीजल कीमतें लगातार बढ़ाकर मुनाफा कमाने मे लगी है। मध्य प्रदेश में पिछले 21 दिनो से पेट्रोल के दाम 9.60 रुपये बढ़ाकर 87.71 रूपये और डीजल के दाम 10.06 रूपये प्रति लीटर 79.18 रुपये कर दिया गया। यह भाजपा सरकार के छ: वर्षों के कार्यकाल में पेट्रोल 258 प्रतिशत व डीजल 820 प्रतिशत की वृद्धि हुई ये बढ़ौती ऐसे समय में की गई जब जनता केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की मदद की उम्मीद कर रही है। डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ने से किसान, व्यापारी व आमजन पर मंहगाई की दोहरी मार पड़ेगी।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जावरे ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम को शीघ्र कम करने के लिए ब्लॉक काग्रेस सारनी ने ज्ञापन सौपा और चेतावनी भी दी कि अगर पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किये गए तो कांग्रेस पार्टी उग्र प्रदर्शन करेगी जिसकी संपूर्ण जबावदारी शासन प्रशासन की होगी। वही ज्ञापन सौपने में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भोला कांति, अवधेश सिंह, मोहम्मद इलियास, नेहरू सिंह राजपूत, बटेश्वर भारती, किशोर चौहान, भूषण कांति, पिंटीस नागले, राजेश डोईफोडे, विजय उपराले, विक्की सिंह, हेमंत धोटे, माया वर्मा, मनोज पंडित, संदीप पासवान, अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद ताहिर, महेन्द्र भारती, सीम खान, शब्बीर बेदी, राजू माने, बबलू वामनकर, फैयाज अंसारी, गोविन्दा ऐरूलू, मोनू रिजवी, शांती पाल, मुस्ताख कादरी, प्रतिक जावरे, अय्यूब अंसारी एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours