- तेज बारिश की वजह से पांच दुकान और पांच मकान गिरे लाखों का हुआ नुकसान
सारनी। गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश का कहर कुछ इस तरह रहा कि महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 19 में 10 मकान धारासही हो गए जिससे लाखों का नुकसान लोगों को होना बताया जा रहा है। महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद जफर अंसारी ने बताया कि गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह की जो बारिश हुई थी वह बहुत तेज थी जिसकी वजह से नाला नदी की तरह उफान पर था और इस नाले के पानी की वजह से 10 मकान गिर गए जिसमें पांच दुकान और पांच मकान सामील है। वार्ड पार्षद जफर अंसारी ने बताया कि बारिश के पूर्व नगर पालिका परिषद सारनी के माध्यम से छोटे-बड़े नाले की साफ सफाई करने का कार्य किया गया था नाली की साफ सफाई होने के बाद यह नाले में इस तरह का कहर मचाने का कार्य किया है। यदि नले की साफ सफाई नहीं होती तो ज्यादा नुकसान होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान मोहम्मद चांद को हुआ है इनका मकान गिर जाने की वजह से लगभग एक लाख 50 हजार से लेकर दो लाख रुपये का नुकसान होना आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाबूलाल,सिराज अंसारी,हकीम अंसारी, सोना चिकन सेंटर, एजाज चिकन सेंटर की दीवारें गिर जाने के कारण इन्हें आंशिक नुकसान होना आका गया है। जबकि तेज बारिश की वजह से आवास जो गिरे हैं जिसमें मोहम्मद चांद, सुरेश प्रजापति,दिनेश चौरे,देवमान लाल डेहरिया,सुख बाई का नाम शामिल है इनकी दीवार गिरने के अलावा घरेलू सामान का सबसे ज्यादा नुकसान होना पाया गया है। प्राकृतिक आपदा की वजह से पांच दुकान पांच मकान गिर जाने की वजह से उन्हें लाखों का नुकसान होना पाया गया है ऐसी स्थिति में राजस्व विभाग जिला कलेक्टर को इसकी सूचना वार्ड पार्षद के माध्यम से दी गई थी।
नुकसान का जायजा लेने शनिवार वार्ड में पहुंचे नायब तहसीलदार आर आई
गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश की वजह से पूरे शहर के सबसे बड़े नाला इस नाले ने नदी का रूप ले लिया था और तेज बारिश होने की वजह से इस नाले में उफान बड़ी मात्रा में थी और उफान की वजह से नाले के आसपास जिनकी दुकान और मकान थे उनकी दिवारे तेज बारिश की वजह से गिर गई। इसके अलावा सबसे पुराने पीपल का पेड़ गिर जाने की वजह से दिनेश चौरे को नुकसान होना आंका गया है उनके माध्यम से शुक्रवार शनिवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों को वार्ड में हुए नुकसान की जानकारी लिखित एवं मौखिक रूप से दी गई थी।जिस पर शनिवार को राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार संतोष पथोरिया,आर आई,कोटवार और पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी वार्ड में भ्रमण करके बारिश की वजह से जो नुकसान हुआ है उसका प्रकरण बनाने का कार्य किया गया है। वार्ड में 10 प्रकरण आर आई के माध्यम से तैयार किया गया है और इस प्रकरण को उच्च अधिकारियों को भेजने का कार्य किया जाएगा उसके बाद जिन्हें नुकसान हुआ है उसकी भरपाई आंशिक रूप से प्रशासन के माध्यम से की जाएगी।
इनका कहना है
नायब तहसीलदार के साथ वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर गया हुआ था राजस्व विभाग का मामला है इसमें प्रकरण तैयार करके पीड़ित को मुआवजा देने का कार्य किया जाएगा
संदीप जाट, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा
बारिश के पूर्व नगर पालिका परिषद सारनी के माध्यम से छोटे-बड़े नाले की सफाई अच्छे तरीके से करवाई गई थी इस वजह से महात्मा गांधी वार्ड में बारिश की वजह से कम नुकसान हुआ है नहीं तो यह नुकसान तीन गुना होता।
जफर अंसारी, वार्ड पार्षद महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 19
+ There are no comments
Add yours