खदान से स्क्रैप चोरी करने वाले चढे पुलिस के हत्थे

Estimated read time 1 min read
  • नब्बे हजार का माल हुआ बरामद

सारनी। कोयला खदानों से स्क्रेप चोरी करने वाले 3 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरो के पास से 90 हजार का माल बरामद किया है। खदानों में स्क्रेप चोरी की शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक -396/21 धारा-454,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की। खदानों से स्क्रेप चोरों को धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद के दिशा निर्देशन में एसडीओपी सारणी महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने संदेह के आधार.जाम गिरी पिता ज्ञानू गिरी, प्रदीप पिता ज्ञानू गिरी,मान पिता ज्ञानू गिरी तीनों निवासी ओझा ढाना बगडोना से पूछताछ पर बताया कि दिनांक 9 -7-21 को सारणी माइंस से बाउंड्री वॉल की जाली लोहे का टब लोहे का पाइप गाड़ी की चादर लोहे का एंगल आधे कटे हुए चोरी किए हैं जो बागडोना की झाड़ियों में छुपा कर रखे हैं पुलिस द्वारा आरोपियों द्वारा बताए स्थान पर पहुंच कर उक्त स्क्रैप आरोपियों से जप्ती किया गया  व आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
उक्त टीम में पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी राकेश सरयाम सहायक उप निरीक्षक जीपी बिल्लोरे प्रधान आरक्षक 165 रामदास आरक्षक 126 रमेश आरक्षक  273 गजानंद 266 विनोद सैनिक 20 सुभाष 296 विनोर की भूमिका रही

More From Author

+ There are no comments

Add yours