क्षेत्र के विकास और रोजगार के साधन बढ़ाने को लेकर पार्षदों एवं कार्यकर्ताओ ने की विधायक के साथ चर्चा

Estimated read time 1 min read
  • समतुल्य नही हो रहा वाडो का विकास कार्य – नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा

सारनी। नपा क्षेत्र सारणी में अधोसंरचना के कार्य, रोजगर की समस्या,पलायन करते लोग, नपा में ठेकेदारो की मनमर्जी जैसी कई समस्या को लेकर नगर पालिका सारणी के लगभग दो दर्जन पार्षदों ने विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे से परिचर्चा की।पाषर्दो ने समुक्त रूप से सारणी थर्मल पावर प्लांट में सुपर क्रिटिकल यूनिट,गांधीग्राम और तवा तीन कोयला खदान की स्थापना को लेकर लम्बी चर्चा कि विधायक डॉ पंडाग्रे व्दारा सारनी सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में 660 मेगावाट की स्थापना एवं वेकोली में गांधीग्राम,तवा तीन कोयला खदान की सौगत के लिए किय गए प्रयास की जानकारी पार्षदो को उपलब्घ कराई और जल्द ही कोयला खदान और 660 मेगावाट की सुपरक्रिटिकल यूनिट की स्थापना की बात दोहराई। इस अवसर नपा उपाध्यक्ष भीम बाहदुर थापा ने कहाँ की नपा के 36 वार्डो में समतुल्य विकास कार्य नही हो पा रहा है कुछ वार्ड विकास की मुख्यधारा में काफी पीछे छूट गए जिसका मुख्य कारण वार्डों में घटती जनसंख्या एवं डब्ल्यूसीएल,पावर जेनरेटिंग कंपनी की आपत्ति आड़े आती है। सारनी के विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने कहा कि लंबे समय तक कोयलांचल के वासी बिजली आपूर्ति के लिए वेकोली प्रबंधन पर निर्भर थे किंतु विधायक जी के समग्र सार्थक प्रयास से कोयलांचल क्षेत्र की कुछ वार्डो की विद्युत समस्या का समाधान हो गया है बचे हुए वार्डों मे भी विद्युत विस्तारीकरण का कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। नपा सारणी के सांसद प्रतिनिधि दशरथ सिंह जाट ने कहा कि देखने में आ रहा है कि नगर पालिका के कुछ ठेकेदारों द्वारा अनुमानित लागत दर से बहुत कम दर पर निर्माण कार्य के टेंडर प्राप्त किए जाते हैं गुणवत्ता विहीन कार्य किया जा रहा है जिस पर निगरानी रख कार्रवाई की जाने की जरूरत है। मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे को बताया कि ठेकेदारों द्वारा निर्माण कार्यों टेंडर प्राप्त करने के बाद भी लंबे समय तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किए जाते हैं जिससे कि नापा सारणी प्रबंधन के साथ वार्ड वासियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है सभी पार्षदों ने संयुक्त रूप से कहा कि नपा सारणी में  पी आई सी सदस्यों के वार्डों में विकास कार्य हो रहे हैं किंतु भाजपा के पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य अवरोधित है जिससे नपा क्षेत्र सारणी का समतुल्य विकास नहीं हो पा रहा है। पार्षदों की पूरी समस्या को गंभीरता से सुनने के बाद विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे द्वारा पार्षदों को कहा नपा क्षेत्र सारणी के सभी 36 वार्डों का दौरा मुख्य नगरपालिका अधिकारी और पार्षदों के साथ करूंगा कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। नपा सारणी के सभी 36 वार्डों में समतुल्य विकास हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ व सारनी ग्रामिण मंडल के कार्यकर्ताओ व समाजिक संगठनो से चर्चा विधायक से की।

More From Author

+ There are no comments

Add yours