सारनी। रानीपुर में स्थित भोपाली मंदिर में आज सावन के तीसरे सोमवार सेनिटाइजर के साथ साथ मास्क वितरीत किये। मोरडोंगरी सारणी के प्रतीक गुप्ता ने आज भोपाली में बिना मास्क के आते लोगों को देखते हुए आज सैनिटाइजर और मास्क वितरित किये ! इस कार्ये को करने के लिए रानीपुर पुलिस ने भी पूरा सहयोग किया। प्रतीक गुप्ता ने बताया कि हर सोमवार के बंदरो को फल वितरित करते थे पर कोरोना की इस महामारी को देखते हुए लोगो को जागरूक करने के लिये सोसल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए इस सोमवर लोगों को मास्व वितरण किया तथा लोगों को बिना मास्क के न घूमने की सलाह तथा सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने के लिए जागरूक किया। भोपाली शिव मंदिर में सावन के दिनों में भारी भीड़ जमा हो रही है इसको देखते हुए वे अगले सोमवार भी ऐसे ही मास्क वितरित करते रहेंगे। तथा पुलिस प्रशासन ने निवेदन करते है कि वो मंदिर में पूजा करने के लिये एक एक करके जाने देने की अनुमति दे, ताकि ज़्यादा भीड़ जमा न हो । इस कार्य को करने के लिए सयोगकर्ता आदित्य गुप्ता, कैलाश बारस्कर, योगेश भोरवंशी, प्रतीक गुप्ता, अमित मौसिक, मुन्ना शामिल है।
प्रति सोमवार को भोजन व मास्क वितरण कर रहे समाजसेवी
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours