कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आए 48 लोग, स्वास्थ्य विभाग में लिए सैंपल

Estimated read time 0 min read

सारनी। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है अब आंकड़ा शतक छूने को है। रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार संक्रमितों की संख्या 80 हो चुकी है, जिनमें 48 लोग उपचार उपरांत की हो चुके हैं। इन्हीं संक्रमितों में बैतूल के चिल्हाटी ग्राम में पाये गये संक्रमित युवक के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।  इसी के तहत संक्रमित के कांटेक्ट हिस्ट्री में शोभापुर के कैलाश नगर में विवाह समारोह में शामिल होना सामने आया। जिसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल 48 लोगों के सैंपल एहतियात के तौर पर लेने के निर्देश दिए गए। जानकारी अनुसार रविवार को घोड़ाडोंगरी स्वास्थ्य विभाग की कोविड 19 टीम द्वारा वैवाहिक समारोह में शामिल 48 लोगों में से 29 लोगों के सैंपल लिए गए। आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पुरुषोत्तम सरियाम ने बताया कि 29 जून को सिंगरौली जिले से बैतूल के शोभापुर कैलाश नगर में बारात आई थी। जिसमें की बैतूल जिले से ग्राम चिल्हाटी का एक युवक भी इस वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुआ। उक्त युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव आई, इसके पश्चात वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल सभी 48 लोगों में से 29 लोगों के सैम्पल उप स्वास्थ्य केंद्र पाथाखेड़ा में लिए गये, बाकी अन्य लोग कहीं ना कहीं होने के कारण उनके सैंपल नहीं लिए जा सके जल्दी उनके भी सैंपल लिए जाएंगे। इसके साथ ही सभी लोगों को होम क्वॉरेंटाइन रहने के निर्देश दिये गये हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours