कोरोना संक्रमित आरिफ की पांचवी रिपोर्ट भी निगेटिव आई
जिला अस्पताल से आरिफ को छुट्टी देकर उसके घर भेजा गया

बैतूल|जिला के लिए आज खुशी का दिन है क्योंकि जिले का पहला कोरोना संक्रमित मरीज की पांचवी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है पहले तीन रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी फिर चौथी पांचवी रिपोर्ट निगेटिव आई है उसके बाद मरीज आरिफ को अस्पताल से छुट्टी देकर उसके घर भेज दिया गया इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने आरिफ को शुभकामनाएं देते हुए जिला अस्पताल से उसके घर भेजा है आरिफ ने अस्पताल के सभी डॉक्टरों को धन्यवाद कहा|
आरिफ की यह रही भूमिका
भैसदेही निवासी आरिफ अंसारी वार्ड क्रमांक 15 जाम मोहल्ले में में रहने वाला महाराष्ट्र के नागपुर स्थित मोमीनपुर तबलीगी जमात में गया था। 31 मार्च को वहां से लौटने के बाद अनुविभागीय अधिकारी आरएस बघेल द्वारा एतिहात के तौर पर आरिफ को जांच के लिए 4 अप्रैल को जिला अस्पताल भेजा था। यहां कोरोना जांच के लिए सेम्पल लेने के बाद आरिफ में कोई लक्षण दिखाई नहीं देने पर उसे घर पर ही क्वारेंटाइन में रखे जाने के लिए कहा गया था, लेकिन दो दिन बाद 6 अप्रैल को जांच रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया, क्योंकि कोरोना का पहला पॉजीटिव मामला सामने आया चुका था।
पिछले एक महीने से आरिफ अस्पताल में भर्ती था इस दौरान तीन सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उसके बाद आरिफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था उसके बाद दो सेम्पल और जांच के लिए भेजे गए जो कि लगातार निगेटिव रिपोर्ट आई तब जाकर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली और आज आरिफ को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई स्वास्थ्य विभाग की माने तो आरिफ अभी उसके घर पर ही 14 दिनों के लिए होम आइसोलेट रहेगा साथ ही परिवार वालो से दूरी बनाकर रहेगा स्वास्थ्य विभाग की टीम भी आरिफ पर नजर रखेगी इन आने वाले 14 दिनों में यदि आरिफ को किसी भी तरह की समस्या होती है तो उसे तुरंत इलाज के लिए शासकीय डॉक्टरों की सलाह लेनी होगी|
+ There are no comments
Add yours