कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों को देखते हुए मास्क मैन सुनील सरियाम करेंगे निशुल्क वितरण

Estimated read time 0 min read

सारनी। कोरोना वायरस के जिले में मरीज बढ़ते जा रहे हैं जिसको देखते हुए मास्क मेंन सुनील सरियाम द्वारा पुनः मास्क वितरण कार्यक्रम शुरू कर रहे है। समाजसेवी सुनील सरियाम ने लगातार जिले में मास्क वितरण लगातार करते हुए आ रहे हैं। उनके द्वारा अभी तक 65000 हजार से अधिक मास्क निशुल्क वितरित कर चुके हैं ।और जिले में बढ़ते हुए कोरोनावायरस को देखते हुए यह अभियान शनिवार से पुनः शुरू कर रहे है।आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी सुनील सरियाम द्वारा सड़कों पर बिना मास्क पहने हुए लोगों को मास्क वितरित कर उन्हें जागरूक करने का अभियान चलाएंगे जिसमें आमजन को निशुल्क मास्क वितरित करेंगे और जब तक यह महामारी रहेगी तब तक मास्क का वितरण भी चलता रहेगा आमजन से अपील की है कि किसी प्रकार से लापरवाही ना बरते हुए मास्क प्रतिदिन पहने और चालानी कार्रवाई और कोरोनावायरस इसी से बचा जा सकता है। जब तक कोराना मुक्त नहीं हो जाते हमें मास्क पहनना चाहिए इसी से हमारी सुरक्षा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours