अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता – रोहित कच्छावा

Estimated read time 1 min read

रानीपुर। पुलिस अधीक्षक बैतूल के आदेश के पालन में थाना आजाक बेतूल थाने से से नवागत थाना प्रभारी रोहित कच्छावा द्वारा आज शनिवार को थाना रानीपुर का पदभार ग्रहण किया गया। थाना प्रभारी रोहित कच्छावा ने प्रेस वार्ता में कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाएगा आपके पास किसी प्रकार की कोई जानकारी आती हो तो मुझे मेरे मोबाइल नंबर पर संपर्क साधे इस अवसर पर थाना प्रभारी के द्वारा रानीपुर क्षेत्र में पूर्ण रूप से अपराधियों पर नकेल कसने का आश्वासन भी दिया गया। एवं शीघ्र ही नगर रक्षा समिति के सदस्यों व ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की एक बैठक आयोजन किया जाएगा जिसमें खास महाशिवरात्रि पर भॊपाली अंबा माई मंदिर भगवान की आस्था को देखते हुएमैं कोविड-19 को मद्देनजर रखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन व मास्क का अनिवार्यता के बारे में ग्रामीणों को समझाइश दी जाएगी एवं ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। वह क्षेत्र में किसी भी प्रकार का  अवैध रूप से सट्टा जुआ अवैध शराब पर पूर्णता प्रतिबंध रहेगा। इस अवसर पर थाना स्टाफ से एएसआई अवधेश जी तिवारी,  कोमल प्रसाद खेडलें, रवि पटेल, इंदर पवार,सीताराम उईके, संदीप इवने, ललिता इवने, विनीत चौधरी, अजीत मवासे, संदीप यादव, नरेंद्र राजपूत, सकून वाडीवा सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।

More From Author

+ There are no comments

Add yours