सारनी। नगर के दो वार्डो के कन्टेमेट जोन में निगरानी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओ को कोरोना निगरानी समिति के सदस्य का पुलिस ने बेच लगाय। थाना सारनी के सब इंस्पेक्टर निर्मल कनोजिया, रवि ठाकुर ने बताया कि एक बिजली कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वार्ड 7 एवं 8 को कन्टेमेट जोन बनाया गया । कन्टेमेट ज़ोन में निगरानी करने के लिए एक निगरानी समिति बनाई गई हैं। कोरोना निगरानी समिति के सदस्यों को एसडीओपी अभयराम चौधरी एवं टीआई महेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सभी कोरोना सदस्यों को बाहों पर बेच लगाया गया है। टीआई महेंद्र सिंह ने कहा कि टांसमिशन कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी को कोरोना पॉजिटिव आने पर सारणी के दो वार्डो को कन्टेमेट ज़ोन में तब्दील किया गया है। उन्होंने कहा कि कन्टेमेट जोन की निगरानी के लिए कुछ वालेंटियर नियुक्त किये गए है। सभी वालेंटियर को कोरोना निगरानी समिति का सदस्य बनाया गया है। पुलिस ने कोरोना निगरानी समिति के लोगो को पहचान के लिए बांह पर बेच लगाया गया हैं । टीआई ने सभी लोगो से निगरानी समिति के सदस्यों को सहयोग देने की अपील की है।
कोरोना निगरानी समिति को पुलिस ने सदस्य बेच का किया वितरण
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours