सारनी। विश्ववापी कोरोना (कोविड-19)महामारी की विषम परिस्थितियों के बीच विभिन्न क्षेत्रों के लाखो कोरोना वारियर्स अपने परिवार से दूर रहकर जान की बाजी लगाकर अपने सेवाएं दे रहे है एवं उनके परिवार वाले भी प्रोत्साहित कर उनका साथ दे रहे है उन लाखों कोरोना वारियर्स में एक नाम है आशीष कापसे का। जो इन्दौर नगर निगम में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच आशीष प्रतिदिन इन्दौर के कंटेन्मेंट एरिया में जाकर लोगो को जागरूक रहे है। इनके नेतृत्व में संवेदनशील इलाकों को निरंतर सेनेटाइज़ करने का कार्य किया जा रहा है। आशीष मूलतः बैतूल जिले के मुलताई के रहने वाले है जिनके पिता दयाराम कापसे लिपिक के पद पर आमला तहसील कार्यालय में पदस्थ है। उनके पिता ने बताया कि उनका पुत्र कई महीनों से घर नही आया और जब भी परिवार वालो को याद आती है तो वीडियो कॉलिंग से बात कर लेते है। कोरोना वारियर्स के रूप में आशीष की सेवा के लिए उनके परिवार, रिश्तेदार और इष्ट मित्रो को उनके ऊपर गर्व है।
इंदौर में कोरोना संक्रमण के बीच लोगो को जागरूक कर रहे आशीष
+ There are no comments
Add yours