कोयलांचल नगरी में बढ़ रहे कोरोना संदिग्ध, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Estimated read time 1 min read

सारनी। कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा में इन दिनों कोविड 19 संदिग्धों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं, जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये। घोड़ाडोंगरी खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 संदिग्धो की संख्या पाथाखेड़ा क्षेत्र में बहुत तेजी से बढ़ रही है। जिसको देखते हुए प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जो व्यक्ति बाहर से पथाखेडा क्षेत्र में प्रवेश करता है उसे घोड़ाडोंगरी में ही संस्थागत रूप से कोरेंटाईन रहना होगा।प्रशासन द्वारा घर पर ही होम कोरेंटाईन रहने की अनुमति अब नहीं दी जाएगी। साथ ही अब किसी भी कामगार, कर्मचारी को स्टेशन छोड़ने के लिए किसी भी प्रकार की छुट्टी मंजूर नहीं की जाएगी। केवल अपरिहार्य कारणों जिसमें स्वयं के इलाज हेतु ही छुट्टी मंजूर की जाएगी और इस स्थिति में भी कामगार, कर्मचारी को घोड़ाडोंगरी में संस्थात्मक कोरेंटाईन रहना होगा। जो कामगार, कर्मचारी कार्यालयीन कार्यों से कार्यालय आदेश के तहत बाहर जाते है (जो निर्धारित समयावधि में कार्य के संपादन पश्चात लौटते है) केवल उन्हें ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।अगले आदेश तक यह अनुमति पेच, कन्हान से आने जाने कामगार, कर्मचारियों पर भी लागू होगी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours