वीसी के माध्यम से भाजपा जिलाध्यक्ष ने ली मंडल अध्यक्षो की बैठक
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने रविवार को जिले के मंडल अध्यक्षो की वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक लेकर आगामी कार्यक्रमो की जानकारी दी। इस बैठक में सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रमुखरूप से उपस्थित थे। श्री शुक्ला ने मंडल अध्यक्षो से कहा कि प्रदेष के साथ ही जिले में कोरोना का संक्रमण बढ रहा है। ऐसे मे स्वयं परिवार एवं समाज को सुरक्षित रखते हुए संगठन का कार्य करना होगा। उन्होने पार्टी कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल में पार्टी द्वारा किए गए सेवा कार्यो की ई बुक तैयार की जा रही है। इस ई बुक हेतू मंडलो के कार्यो की जानकारी जिला कार्यालय को तत्काल भेंजें। श्री शुक्ला ने कहा कि 500 वर्षो बाद 5 अगस्त को प्रभु श्री राम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर की आधारषिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखी जा रही है। कोरोना काल को देखते हुए सब लोग अयोघ्या नही पहुंच सकते इसीलिए हर गांव ,बस्ती को ही अयोध्या बनाना चाहिए। श्री शुक्ला ने कहा कि सरकार की गाईड लाईन का पालन करते हुए हर बूथ पर घर -घर दीप प्रज्जवलन, तोरन इत्यादि जो संभव हो करने के प्रयास करना चाहिए। उन्होने मंडल कार्यकारिणी गठन को लेकर प्र्रदेष संगठन द्वारा दिए गए दिषा निर्देषो की जानकारी दी। बैठक में श्री शुक्ला ने आजीवन सहयोग निधी का हिसाब शीघ्र जमा करने को कहा।
केन्द्र – राज्य के काम नीचे तक पहुंचाए – सांसद – मंडल अध्यक्षो को संबोधित करते हुए सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि कोरोना काल को देखते हुए प्रवास आदि कार्यक्रम नही हो सकते है इसीलिए सोषल मीडिया के माध्यम से जनता तक केन्द्र व राज्य सरकार के काम पहंुचाए।
कार्यकर्ता सरकार और जनता के मध्य कडी बने – हेमंत खंडेलवाल – भाजपा प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और जनता के मध्य कडी का कार्य करें। श्री खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेष शासन के निर्देषानुसार सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि दौरा एवं कार्यक्रम में शामिल नही हो सकेगें। इसीलिए कार्यकर्ता अपनी समस्याएं वाॅटसएप और फोन पर ही दे।
सावधानी रखे और सुरक्षा नियमो का पालन करें – डा.पंडाग्रे – विधायक डा.योगेष पंडाग्रे ने कहा कि यह कठिन दौर है। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ रहा है। मंडल अध्यक्ष सावधानी बरते तथा सुरक्षा नियमो का पालन करते हुए समाज को भी जागरूक करें। वीडियो कान्फ्रेसिंग द्वारा आयोजित बैठक में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष शामिल हुए बैठक का समन्वय कान्फ्रेसिंग प्रभारी अबिजर हुसैन द्वारा किया गया।
केन्द्र- राज्य सरकार के काम सोषल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाए – सांसद
+ There are no comments
Add yours