किसानो की आजादी देने वाला है कृषि सुधार विधेयक – बबला शुक्ला

Estimated read time 1 min read

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि कृषि सुधार विधेयक पारित होने से किसानो को अपनी उपज बेचने के नए नए अवसर मिलेगेे जिससे उसका मुनाफा बढेगा। इस बिल के आने से कृषि क्षेत्र को जहां आधुनिक टैक्नालाॅजी का लाभ मिलेगा, वहीं अन्नदाता सषक्त होगा। श्री शुक्ला ने कहा कि न्युनतम सर्मथन मूल्य और सरकारी खरीदी की व्यवस्था बनी रहेगी। ये विधेयक किसानो को अपने फसल के भंडरण और बिक्री की आजादी देगा। श्री शुक्ला जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में भाजपा समर्थित जनपद सदस्यो को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सतीष पाठा, मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य विषेष रूप से मौजूद रहे। श्री शुक्ला ने जनपद सदस्यो के साथ चर्चा कर उनसे जमीनी हालत की जानकारी ली और कहा कि पिछले 15 वर्षो में ग्राम विकास एवं किसानो के लिए भाजपा सरकार जो काम किया वह बेमिसाल है। श्री शुक्ला ने कहा कि गांव गांव मे चैपालो पर कृषि सुधार विधेयक के बारे में किसानो को जानकारी दे और कांग्रेस के षडयंत्र का मुंह तोड जवाब दे। श्री शुक्ला ने कहा कि हताष -निराष कांग्रेस बिल को लेकर किसानो को गुमराह कर रही है। श्री शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ की जवाबदारी है कि वे कांग्रेस के षडयंत्र के खिलाफ किसानो को जागरूक करें और सच्चाई बताएं। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने इस हेतू पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान की जानकारी देते हुए जनपद सदस्यो से इसे सफल बनाने का आव्हान किया। बैठक में जनपद बैतूल अध्यक्ष पूर्णिमा पाठा, पटटन जनपद अध्यक्ष संगीता नागले ,आठनेर जनपद उपाध्यक्ष संतोष धाकड, मुलताई जनपद उपाध्यक्ष सदाषिव गढेकर, ,पटटन उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाष ढंडारे, वरिष्ठ सदस्य मंषु चैरे, बलदेव झोड, गुलाब सोलंकी, पर्वत धोटे सहित जिले के भाजपा समर्थित जनपद सदस्य उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours