जिले के 29 मंडलो में वीसी कर मनाई भाजपा ने मुखर्जी की पुण्यतिथी
बैतूल। केन्द्र की भाजपा नीत नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जम्मू काष्मीर से धारा 370, 35 ए हटाकर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया है। उक्त उदगार क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने जिला कार्यालय विजय भवन में जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रेरणास्त्रोत डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथी पर श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक डा. योगेष पंडाग्रे, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ,वसंत बाबा माकोडे, सुभाष आहूजा, अतीत पंवार, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैघ ,अरूण जयसिंगपुरे, आनंद प्रजापति, छुटटन पाल, अबिजर हुसैन, विषेष रूप से उपस्थित थे। डा मुखर्जी को श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए सांसद श्री उइके ने कहा कि अगर डा.मुखर्जी नही होते तो काष्मीर भारत का अंग नही होता। उन्होने डा.मुखर्जी के जीवन चरित्र पर प्रकाष डालते हुए कहा कि राष्ट्र की अखंडता के लिए केन्द्रीय मंत्री का पद त्याग कर उन्होने संघर्ष का रास्ता अपनाया। काष्मीर में दो प्रधान, दो विधान, दो निषान के खिलाफ डा.मुखर्जी ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया। इसी दौरान काष्मीर में बिना परमिट प्रवेष करने पर उन्है तात्कालीन सरकार ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के दौरान ही 23 जुन को रहस्यमयी परिस्थितियो में उनकी मौत हो गई। श्री उइके ने कार्यकर्ताओ से डा.मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया।
29 मंडलो में वीसी कर मनाई पुण्यतिथी – भाजपा के प्रेरणास्त्रोत डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथी प्रदेष नेतृत्व के निर्देष पर जिले के सभी 29 मंडलो में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से वर्चुअल मीटिंग कर मनाई गई। जहां जिला संगठन द्वारा नियुक्त वक्ताओ ने डा. मुखजी के जीवन चरित्र पर प्रकाष डाला। वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित वर्चुअल मीटिंग में जिला संगठन द्वारा नियुक्त प्रभारी वक्ता मंडल अध्यक्षो सहित लगभग 2147 पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। वर्चुअल मीटिंग वीडियो कान्फ्रेसिंग प्रभारी अबिजर हुसैन द्वारा संपन्न कराई गई।
काश्मीर से धारा 370 हटाकर डा. मुखर्जी के सपने को साकार किया मोदी सरकार ने – सांसद
+ There are no comments
Add yours