सारनी। सारनी थाना अंतर्गत पाथाखेड़ा चौकी क्षेत्र में गुरुवार की सुबह कालीमाई रेलवे पटरी के पास मालगाड़ी से कटकर एक युवक की मौत हो गई। युवक के शव मिलने की जानकारी लगते ही पाथाखेड़ा पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। जानकारी देते हुए पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिलने के पश्चात हम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, मृत युवक की पहचान शोभापुर निवासी राहुल वाईकर पिता किसना वाईकर 27 वर्ष के रूप में हुई। बताया जाता है कि शव को देखकर लगता है कि मालगाड़ी से कटकर युवक की मृत्यु हो सकती है। वही खबर लिखे जाने तक युवक के शव का पंचनामा बनाया जा रहा था, चौकी प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि पंचनामा के पश्चात युवक के शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
कालीमाई के पास पटरी के बीच में मिला युवक का शव
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours