- स्वदेशी कार्यकर्ताओ ने लगाए डब्ल्यूएचओ मुर्दाबाद के नारे
- भयमुक्त कोरोनाकाल बनाने किया आंदोलन, सौंपा ज्ञापन
बैतूल। भारत जागो अभियान के तहत स्वदेशी कार्यकर्ता, गौसेवक, गांधीवादी कार्यकर्ता नगर के जयस्तंभ चौक कोठीबाजार बैतूल पर रविवार 1 नवंबर को दोपहर 1 बजे से जुटेे और राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे भारत जागो अभियान के तहत भयमुक्त कोरोनाकाल बनाने के लिए आंदोलन किया। इस दौरान डब्ल्यूएचओ मुर्दाबाद, फर्जी कोरोना वापस जाओ, अब मनमानी नहीं चलेगी.. के नारे लगाये गए। धरना प्रदर्शन के पश्चात् प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम बैतूल कलेक्टर/एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यह जानकारी देते हुए स्वदेशी कार्यकर्ता गौसेवक गिरीश खंडेलवाल ने बताया कि आज 1 नवंबर को राष्ट्रीय सत्याग्रह अंदोलन पूरे देश में हुआ, जिसमें बतलाया गया कि कोविड़-19, जो कि भारत सहित पूरे विश्व में एक महामारी के रूप में बतलाकर जो भय का माहौल बनाया जा रहा, उस कोविड-19 को डब्ल्यूएचओ द्वारा महामारी बतलाने वाला कोई पत्र पीएमओ या केन्द्र सरकार के पास नहीं। जब केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से आरटीआई द्वारा डॉ. प्रकाश अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी चाही तो जवाब में बतलाया गया कि इस बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने हेतु डब्ल्यूएचओ, प्रधानमंत्री कार्यालय आदि को लिखा गया है। इसके अलावा लॉकडाउन/क्वारेंटाईन की प्रक्रिया को सही बताने हेतु आरटीआई द्वारा कुल 10 सवाल पूछे गए थे, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय के अफ सरों ने आरटीआई को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भेज दिया, जहां से ये आरटीआई कई कार्यालयों में भेजी जा रही है लेकिन उसका कोई जवाब नहीं दे पा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ जनता को जबरन मास्क पहनने की बाध्यता से अन्य दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। कोरोना बीमारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन से लाखों मजदूरों के विभिन्न राज्यों से विस्थापन और मध्यमवर्गीय आमजन को हुई तकलीफों का अब किसी के पास जवाब नहीं है। इसके अलावा मानव स्वास्थ्य पर कोरोना भय का हानिकारक प्रभाव न पड़े, इन्हीं मूलभूत बातों का ध्यान प्रशासन द्वारा रखने की अपील इस आंदोलन के माध्यम से की गई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगर सुधार न्यास अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, गौ विज्ञान केन्द्र विकास नगर बैतूल संचालक गिरिश खंडेलवाल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार, पत्रकार कल्याण परिषद महासचिव वरिष्ठ पत्रकार संजय द्विवेदी, उत्पल शुक्ला, प्रज्ञापुत्र डॉ. भुवनेश्वर झाड़े, गौभक्त निलेश सोनी आदि उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours