कांग्रेस ने हार मानकर खुद को भाग्य भरोसे छोड़ा : मोदी

Estimated read time 1 min read

बैतूल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैतूल से 7 किमी दूर स्थित साकादेही में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित विशाल आमसभा में कांग्रेस पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि हमेें रिपोर्ट मिल रही है कि कांग्रेस अपनी हार से इतनी घबरा गई है कि खुद को भाग्य के भरोसे छोड़ दिया। साधु महात्माओं के पास जीत के लिए डोरे डाले जा रहे है। हालत यह है कि कांग्रेस में पुराने लोग नजर नहीं आ रहे है और जो काम कर रहे है वे आधे अधूरे मन से लगे हुए है। कांग्रेस ने मान लिया है कि मोदी की गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठ का एक भी पल नहीं टिकेगा। उन्होंने पलटवार किया कि मोदी नर्मदा का पानी बड़ा हुआ है। जो कहा है वह करके दिखाएंगा। कांग्रेस पर करारा वार करते हुए पीएम ने कहा कि कांगे्रस ने अपने वायदे पूरे नहीं किए। कर्जमाफी का ढकोसला पीटा गया, इसलिए जनता 17 नवम्बर को मतदान के दिन सबक सिखाने के लिए तैयार है।

श्री मोदी निर्धारित समय से लगभग 35 मिनट देरी से बैतूल पहुंचे। उनकी सभा में सभा से पूर्व मंच पर सांसद डीडी उइके , भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल, महेन्द्र सिंह चौहान, चन्द्रशेखर देशमुख, डॉ योगेश पंडाग्रे, गंगा उईके और पांढूर्णा भाजपा प्रत्याशी प्रकाश उईके मौजूद थे। सभा को सांसद उईके ने संबोधित करते हुए कहा कि बैतूल मां सूर्यपुत्री का उद्गम स्थल है। उन्होंने जिले की अन्य जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री द्वारा देश हित में किए गए निर्णायों से लोगों को अवगत कराया। सभा को बैतूल से भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल और आदित्य शुक्ला ने भी संबोधित किया।

24 हजार करोड़ रुपये की योजना शुरू करने जा रहे

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा आदिवासियों के स्मारक बना रही है। पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएगा और आदिवासी समाज के विकास के लिए केंद्र सरकार 24 हजार करोड़ रुपये की योजना शुरू करने जा रही है। यह योजना देश के हर गरीब के लिए उपयोगी साबित होगी और गांव का कल्याण होगा।

कांग्रेस ने खुद को भाग्य के भरोसे छोड़ा

आज पूरे मप्र से रिपोर्ट मिल रही है कि कांग्रेस ने हार मानकर खुद को भाग्य भरोसे छोड़ दिया है। मान लिया है कि मोदी की गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठे वादे एक पल भी टिक नहीं सकते। मोदी की गारंटी का मतलब है- गारंटी पूरा होने की गारंटी।

कांग्रेस को डर कहीं मोदी लॉकर न खोल दे

हार निश्चित देख कांग्रेस नेताओं में साइड इफेक्ट हुआ है। वे बौखला गए हैं। कांग्रेस के धमकीबाज नेताओं की खुद की कोई गारंटी नहीं। इनके भ्रष्टाचार के पाप ही इतने हैं कि चिंता रहती है कि मोदी कहीं लॉकर खोल देगा तो लेने के देने पड़ जाएंगे।

मैं नर्मदा का पानी पीकर बड़ा हुआ हूं

कांग्रेस वाले राम मंदिर निर्माण की तारीखें पूछा करते थे। इन्हें पता नहीं कि मोदी किस मिट्टी का बना है। मोदी नर्मदा का पानी पीकर बड़ा हुआ हूं। कांग्रेस ने पिछली बार कर्जमाफी का वादा कर सरकार बनाई। डेढ़ साल बाद तक वादा पूरा नहीं कर पाए।

पंजे को मप्र की तिजोरी पर हाथ नहीं लगाने देना

यह चुनाव है मध्यप्रदेश के विकास को डबल रफ्तार देने का, कांग्रेस के लूट और भ्रष्टाचार को फिर कभी मध्यप्रदेश की तिजोरी पर हाथ न लगाने देने का…। कांग्रेस का पंजा छीनना जानता है, लूटना जानता है। आपका तो अनुभव है जहां-जहां कांग्रेस आई, तबाही लाई।

सुबह सभा करना लोहे के चने चबाने जैसा

मैं मूलत: पार्टी के संगठन का कार्यकर्ता रहा हूं। कितना ही बड़ा नेता क्यों न आता हो, लेकिन सुबह 11 बजे चुनाव की सभा करना लोहे के चने चबाने जैसा काम होता है। आपने तो कमाल ही कर दिया है। आपके इतने प्यार, इतने आशीर्वाद को मैं नमन करता हूं।

घोटालों पर रोक लगाई तो मेरे लिए बढ़ी नफरत

2014 में आपने मुझे देश की सेवा के लिए चुना। उसके बाद मेरे लिए साल दर साल कांग्रेस की नफरत बढ़ रही है। मै कांग्रेस की गालियां आपके लिए खा रहा हूं। उन्होंने कहा मोदी ने इनके बड़े-बड़े घोटाले पर रोक लगा दी और अब उन्हें मलाई नहीं मिलती है। ये वे लोग है जो उनके पीएम रहते हुए कहते थे दिल्ली से 100 पैसे निकलते हैं तो 15 पैसे पहुंचते हैं, लेकिन भाजपा 100 पैसे भेजती है तो शत प्रतिशत लोगों को मिलता है। बीच में कोई बिचौलिया नहीं है।

देश में बने उत्पादों की हुई जमकर बिक्री

पीएम ने कहा कि मै आपके और आपके भविष्य की चिंता करने के लिए बैठा हूं। जो हवा में उड़ रहे उन्हें गरीब नहीं दिखाई देेते। कल एक महान ज्ञानी कह रहे थे। यहां के सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाईल होता है। कांग्रेस के लोगों को अपने देश की सफलता न देखने की आदत हो गई है। आज भारत में एक लाख करोड़ रुपये के मोबाइल भारत दूसरे देशों को निर्यात करता है। ये स्वदेशी के महत्व को नहीं समझ सकते हैं। पीएम ने कहा कि दिवाली पर आपने कमाल कर दिया। पौने चार लाख करोड़ रुपये की खरीदी देश में बने उत्पादों की की गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं से की अपील

पीएम ने कहा कि मतदान के लिए तीन दिन बाकी है, भाजपा का हर कार्यकर्ता बीते दिनों से थका हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ पर विजयी होना है। हर बूथ पर माताएं-बहने जो कार्य कर रही है उन्हें मै नमन करता हूं। पीएम कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाएं और कहें कि अपने मोदी जी आए थे और मोदी जी ने आपको प्रणाम भेजा है।

सरकार के अन्न के भंडार खोल दिए

हमने मुफ्त राशन की योजना शुरू की। कोरोना के समय मौत मंडारा रही थी, दुनिया से मौत की खबर आती थी। जब गरीबी से निकला हुआ मोदी चैन से नहीं बैठ सकता। मंै देशवासियों को उनके नसीब पर नहीं छोड़ सकता। गरीब के संतान भूखे सोने नहीं चाहिए और इसलिए मैने सरकार के अन्न के भंडार खोल दिए। मुफ्त राश पहुंचाया और आज भी मुफ्त राशन पहुंच रहा है। मोदी ने तय किया है इस योजना को पांच साल और बढ़ा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि त्री त्रीत्रमंम कांग्रेस को सिर्फ 6 या 7 वन उपज को ही एमएसपी देती थी। जबकि भाजपा सरकार 90 वन उपज को एमएसपी देती है। हमारे देश में करीब 2.5 करोड़ ऐसे किसान है तो मोटा अनाज उगाते हैं, ऐसे किसानों के बारे में पहली बार भाजपा ने सोचा है। हमने मोटे अनाज को श्री अन्न के दायरे में रखा है। मंै अमेरिया गया तो वहां व्हाइट हाउस में खाना मोटे अनाज का परोसा गया। जी 20 में मोटे अनाज का खाना बनाया गया। अब फाइव स्टार में भी मोटे अनाज को सुपर फूड लिखते हैं। आज मक्के का रिकार्ड निर्यात हो रहा है। भाजपा पूरे देश में इथेनाल प्लांट लगा रही है। मक्के से बने इथेनाल से गाड़ी चलाते हैं, इससे किसानों को मक्के का ज्यादा पैसा मिल रहा है।

बैतूल के लिए यह कहा

प्रधानमंत्री मोदी अपने उद्बोधन के दौरान बैतूल का उल्लेख करना नहीं भूले। उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरूआत बालाजी महाराज और भारत मां के जयकारे से शुरू की। इसके बाद उन्होंने बैतूल की धरती पर स्थित मां चंडी, बाबा मढ़देव, मुक्तागिरी, हनुमानजी समेत समस्त तीर्थ स्थलों को नमन किया। अपने उद्बोधन के दौरान उन्होंने कहा कि बैतूल के गुड़ की मिठास पूरे देश में प्रख्यात है। इस गुड़ को वन प्रोडक्ट में सरकार बढ़ावा दे रही है। गुड़ के प्रोडक्ट के अलावा फर्नीचर, वूडन कलस्टर का भी निर्माण किया जा रहा है।

सुबह 10 बजे तक मंच के सामने तक की कुर्सियां खाली रहने से भाजपा के पदाधिकारियों के चेहरे की रंगत उड़ गई।

  • 11 बजे तक आधे से अधिक पंडाल भरने पर भाजपा पदाधिकारियों को राहत मिली।
  • सुबह 11.38 बजे मोदी हेलीकाप्टर से साकादेही हेलीपेड पर उतरे।
  • सुबह 11.57 बजे मंच पर पहुंचते ही उन्होंने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
  • आम सभा में बड़ी तादाद में महिलाओं की संख्या देखकर पीएम गद-गद हो गए।
  • पीएम के आने के पहले ही हाथ में पीएम की तस्वीर लेकर महिलाओं ने जमकर नारे लगाए।
  • एसपीजी की सुरक्षा के कारण सभा स्थल पर लोग पानी नहीं ले जा सके।
  • बैतूल के अलावा नर्मदापुरम, भोपाल और महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी।
  • मोदी का भाषण करीब 40 मिनट चला। इस दौरान कई बार उन्होंने अपने उद्बोधन के दौरान खूब तालियां बटोरी।
  • वीआईपी प्रवेश मार्ग से भाजपा कार्यकर्ता अंदर जाने के लिए काफी जदेजहद करते रहे।
  • सुबह 11.30 बजे रिकार्ड 50 हजार से अधिक भीड़ देखकर पीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को शाबाशी दी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours