कलेक्टर की गाइड लाइन से नपा में शुरू हुआ काम, कर्मचारियों को मास्क सेनेटाइजर बांटें

Estimated read time 1 min read
  • आने वालों की थर्मल स्केनिंग ज़रूरी, आने व जाने के लिए अलग-अलग गेट, कर्मचारियों को दिया मास्क, सेनेटाइजर

सारनी। शासन के निर्देश पर अब नगर पालिका में 100 फीसदी  अधिकारी व 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम शुरू हो गया है। कोविड नियमों का पालन करते हुए कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए बुधवार को नपा अधिकारी, कर्मचारियों व शाखा प्रभारियों को सेनेटाइजर, मास्क बांटे गए।
नगर पालिका में अनलॉक की प्रक्रिया के तहत कलेक्टर श्री अमनवीर सिंह के निर्देश पर गाइड लाइन अनुसार 100 फीसदी अधिकारी व 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम शुरू करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सीके मेश्राम के निर्देश पर कार्यालय में गाइड लाइन को सख्ती से लागू करने के निर्देश अधिकारियों व शाखा प्रभारियों को दिए। इसके बाद यहां आने व जाने के गेट अलग अलग किये है। इसके साथ ही यह आने वालों  की थर्मल स्केनिंग अनिवार्य की गई है। प्रत्येक व्यक्ति का पूरा ब्यौरा रखा जा रहा है। इसकी पंजी संधारित की जा रही है। बुधवार को सीएमओ श्री मेश्राम के निर्देश पर सभी कर्मचारियों को सेनेटाइजर की बॉटल, मास्क दिए गए। सीएमओ ने कोविड नियमों के पालन के साथ काम करने को कहा। श्री मेश्राम ने बताया कोविड के बाद अब कार्यों की गति दी जाएगी। उन्होंने कहा सभी शाखाओं में पूरी क्षमता के साथ काम किया जाएगा। शासन के निर्देश अनुसार कार्य किये जायेंगे। उन्होंने नपा में कार्य से आने वाले आम जनमानस, कर्मचारियों, अधिकारियों से कोविड नियमो का पालन करने का आग्रह किया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours