कमलनाथ सरकार जाने की खुशी में भाजपाइयों ने पाथाखेडा सेक्टर में बांटी मिठाइयां

Estimated read time 1 min read

सारनी। कमलनाथ सरकार कि मध्य प्रदेश से विदाई होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पाथाखेडा में आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित है। प्रेस नोट जारी कर भाजपा के वरिष्ठ नेता सेक्टर प्रभारी जीपी सिंह, मंडल उपाध्यक्ष नन्हे सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में तबादला एक्सप्रेस फुल रफ्तार से चालू थी। मनमाने तरीके से सरकार चलाई जा रही थी। जनता के हितों को दरकिनार कर उद्योगपतियों के हितों का संरक्षण मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा किया जा रहा था। अपने वचन पत्रों को भूलकर कमलनाथ सरकार आईफा अवार्ड कराने में, व्यक्ति से किसानो के कर्जा माफ से लेकर बिजली बिल माफ, युवाओं के बेरोजगारी भत्ते, जैसे वचनों को कमलनाथ सरकार भूल चुकी थी अपनी अंतर्द्वंद के कारण अंन्तत: सरकार गिर गई। जिससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनों में खुशी और हर्ष का माहौल है। इसलिए पाथाखेडा सेक्टर में वरिष्ठ नेताओं की आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन उपस्थित थे। जिनमें मुख्य रुप से जीपी सिंह, भीम बहादूर थापा, नन्हे सिंह, राकेश बारंगे, मनोज ठाकुर, संजय प्रजापति, योगेश बर्डे, महेन्द्र पवार, सिद्दार्थ साहू, रामकिशोर पवार, सुनील सिंह, संदीप झपाटे, शेख रफिक, बिज्जू वानखेड़े, पप्पू मानकर, अंकित सिंह, संजीत चौधरी, गणेश मस्की, रमेश पवार, लक्ष्मण सेठ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours