पार्षदी शून्य करने को लेकर धारा 41(1) (क) के तहत कलेक्टर कर चुके हैं दोषमुक्त
सारनी। नगर के बहुचर्चित मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में भाजपा पार्षद को 25 सितंबर 2019 को ही जिला कलेक्टर न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि भाजपा पार्षद संदीप झपाटे के ऊपर वर्ष 2019 में फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने एवं संबल योजना के अंतर्गत लाभार्थी को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया था, उनके ऊपर नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा मामला पंजीबद्ध किया था। संबंधित मामले में जिला कलेक्टर के पास धारा 41(1), (क) के तहत पार्षदी शुन्य करने को लेकर मामला पंजीबद्ध कर प्रकरण विचाराधीन था। इस प्रकरण की सुनवाई के दौरान कलेक्टर महोदय द्वारा आदेश में उल्लेख किया गया कि संबंधित प्रकरण की विवेचना के आधार पर पार्षद संदीप झपाटे को पद से हटाने का कोई वैधानिक आधार उपलब्ध नही है एंव वे दोष मुक्त है और उनके ऊपर धारा 41(1 ), (क) के तहत प्रकरण समाप्त किया जाता है। भाजपा पार्षद संदीप झपाटे द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि मेरे ऊपर चल रहा संबंधित प्रकरण में कलेक्टर न्यायालय द्वारा मुझे दोषमुक्त किया जा चुका है। उसके उपरांत भी सारनी क्षेत्र के दो पत्रकार अप्रत्यक्ष एवं प्रत्यक्ष रूप से मीडिया का उपयोग कर मेरी छवि को धूमिल कर मुझसे अवैध वसूली की मांग करते है। मांग पूरी नही करने पर वह लगातार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास करते है। वे सतत सार्वजनिक रूप से मुझे धमकाते हैं। पार्षद संदीप झपाटे का कहना है कि मेरे द्वारा कभी भी कोई ऐसा कृत्य नहीं किया गया जिससे कि मैं वैधानिक दोषी बनू। मै एक जनप्रतिनिधि हूं लगातार जनता के हित में काम करने का प्रयास करता हूं जिससे मेरे विरोधी विचलित होकर मेरे खिलाफ षडयंत्र करते है। मुझे लगातार धमकाते का प्रयास करते है। संबंधित लोगों के खिलाफ मैं न्यायालय की शरण में जाकर मेरी जान माल की सुरक्षा की मांग करूगा। प्रेस नोट जारी कर वार्ड क्रमांक 20 से पार्षद संदीप झपाटे ने आगे बताया कि दोंनो पत्रकारो द्वारा लगातार झूठे समाचार प्रकाशित करने से मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं और यह लोग लगातार मुझे मानसिक रूप से परेशान करने का प्रयास कर रहे हैं। झूठे समाचार मेरे खिलाफ प्रकाशित करते हैं और मेरी छवि को धूमिल करते हैं। अगर इनके द्वारा यह कृत्य बंद नहीं किए गए तो मैं परिवार सहित आत्महत्या कर लूंगा। जिस के सारे जिम्मेदार उक्त दोनो पत्रकार ही रहेंगे। संदीप झपाटे ने आगे बताया कि उक्त दोनो पत्रकारो के माध्यम से हमेशा ही नगर पालिका एवं ताप विद्युत गृह के अधिकारियों कर्मचारीयो से आधार हिन खबरे छापकर अडीबाजी करते है। उनकी मांग पूरी नहीं करने पर उनके खिलाफ भी झूठे समाचार प्रकाशित करते हैं। झपाटे ने कहा कि मेरे माध्यम से उक्त दोंनो पत्रकारो द्वारा जो स्टेट बैक रोड पर दफ्तर है प्रादेशिक अखबारों में 3 दिवस पूर्व छवि खराब करने हेतु खबर लगाई गई थी, एव वाटसप फेसबूक पर पोस्ट ड़ालकर मेरी द्दवी खराब की । पार्षद झपाटे ने प्रतिलिपि इस मामले की शिकायत पुलिस महानिदेशक भोपाल, पुलिस अधीक्षक बैतूल, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सारनी, थाना प्रभारी सारनी,जिला जनसंपर्क अधिकारी बैतूल सहित प्रादेशिक अखबारों में प्रकाशित खबर के संपादकों को भी की हैं। पार्षद झपाटे ने ऐसे लोगो पर कार्यवाही को लेकर सारनी थाना प्रभारी पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौपा। वही ज्ञापन देने वालों में नरेन्द्र साहू, अजय बारपेटे, सुनील भारद्वाज, शैलेन्द्र सिंह, रामकिशोर बामने, अमीत गुप्ता, रोहित देशमुख मौजूद थे।
दो पत्रकारों की प्रताड़ना से तंग आकर वार्ड पार्षद ने परिवार सहित मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति
+ There are no comments
Add yours