कमलनाथ की गलत रेत नीति का खामियाजा भुगत रहे पीएम आवास के गरीब

Estimated read time 0 min read

बैतूल। भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैघ ने जारी एक बयान में कहा कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार की गलत रेत नीति का खामयाजा प्रधानमंत्री आवास के गरीबो का भुगतान पड रहा है। गंज एवं कोठीबाजार मंडल अध्यक्षो का कहना है कि कमलनाथ सरकार की रेत नीति के कारण जिले में एक समूह बनाकर रेत का ठेका दे दिया गया है। रेत ठेकेदार ने रेत के दाम कई गुना बढा दिए है जिसके कारण गरीबो का घर बनाने का सपना चूर चूर हो गया है। इतना ही नही है समूह में रेत खदानो की नीलामी होने से छोटे ठेकेदार भी बेरोजगार हो गए है। मंडल अध्यक्षो का आरोप है कि कांग्रेस के संरक्षण में रेत ठेकेदार द्वारा बाहरी व्यक्तियो से उत्खनन कराया जा रहा है। यही नही वनभूमि में भी रेत का अवैध भंडारण किया जा रहा है। मंडल अध्यक्षो ने प्रषासन से इस पर रोक लगाने की मांग करते हुए विरोध की चेतावनी दी है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours