एसडीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शोभापुर का 12वीं कक्षा का रहा परिणाम शत-प्रतिशत

Estimated read time 0 min read

सारनी। 27 जुलाई को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिसमें एसडीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शोभापुर कॉलोनी से कक्षा बारहवीं के सभी संकाय से गणित, जीव विज्ञान, वाणिज्य एवं कला से छात्र एवं छात्राएं सम्मिलित हुए थे। गणित संकाय से प्रीतम नागले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, इन्होंने 500 मे से 417 अंक प्राप्त किये। वहीं शिखर देशमुख ने 500 में से 400 अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। कनिका झाड़े 500 मे से 387 अंक प्राप्त करके 77.4 बना कर तीसरे स्थान प्राप्त किया। जीव विज्ञान संकाय से श्रेयस श्रीवास्तव पिता प्रदीप कुमार श्रीवास्तव 500 में से 422 अंक प्राप्त करके 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय से पीयूष सिंह प्रथम स्थान एवं रिचा अरमा कला संकाय से प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्था प्राचार्य अशोक कुमार सिंह,  उपप्राचार्य मकसूद कुरेशी एवं वरिष्ट शिक्षक एवं शिक्षिका मनोज कुमार सिंह, रामबाबू कश्यप, उमेश श्रीवास्तव, निर्मला मोहन्ती, फ़ैयाज़ अंसारी ने छात्र एवं छात्राओ एवं अभिभावको को शुभकामनाएं प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More From Author

+ There are no comments

Add yours