एमपी से पूर्व सांसद को यूपी में जिम्मेदारी: बैतूल के पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल को यूपी में 15 जिलों का समन्वय सौंपा, बोले – नई जिम्मेदारी के लिए तैयार हूं

Estimated read time 1 min read

बैतूल। बैतूल के पूर्व सांसद और प्रदेश भाजपा में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत खंडेलवाल को पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें उत्तरप्रदेश में 15 जिलो में कार्यकर्ता समन्वय का काम सौंपा गया है। उन्होंने हाल ही में काशी में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में भी हिस्सा लिया था। खंडेलवाल ने कहा – पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाने के लिए तैयार हैं।

संगठन ने हेमंत को राष्ट्रीय क्षितिज पर पार्टी में बड़ी जवाबदारी सौंपते हुए उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए 18 संगठनात्मक जिलों में प्रदेश प्रवासी प्रमुख के रूप में इन जिलों में प्रवासी कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाने की और उन्हें चुनाव में व्यवस्थित ढंग से लगाने की बड़ी भूमिका सौंपी है। हाल ही में खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र काशी में हुई एक अति महत्वपूर्ण बैठक में मध्यप्रदेश भाजपा की ओर से प्रतिनिधित्व किया था।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष एवं राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र प्रधान द्वारा ली गई इस बैठक में मध्यप्रदेश भाजपा की ओर से हेमंत खंडेलवाल, दिल्ली भाजपा से विजय गोयल, हरियाणा भाजपा से पवन सिंह सहित बिहार और गुजरात के दिग्गज भाजपा नेता भी शामिल हुए थे। खंडेलवाल को उत्तरप्रदेश के इटावा, औरैया, कन्नौज, चित्रकूट, जालौन, झांसी, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, बांदा, महोबा, हमीरपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज और मैनपुरी कुल 15 प्रशासनिक जिलों (18 संगठनात्मक जिलों) की जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दी गयी है। इसके पहले खंडेलवाल प्रदेश में हुए प्रमुख चुनावों और उप चुनावों में महत्ती भूमिका निभा कर भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में खास भूमिका निभा चुके हैं। उन्हें चुनाव मैनेजमेंट में माहिर माना जाता है। खण्डेलवाल ने बताया की अभी संगठनात्मक रूप से परिचय बैठके हुई है। बनाए गए सभी प्रभारियों की बैठक भी आयोजित की गई थी। जल्द ही समन्यवय के लिए वे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours