एडीजे कोर्ट प्रारंभ होने पर क्षेत्र में व्यापक हर्ष विधायक सांसद का माना आभार

Estimated read time 1 min read

आमला। आमला में विगत कई वर्षों से एडीजे कोर्ट की मांग अनेक सामाजिक संगठनों वरिष्ठ नागरिकों एवं अधिवक्ताओं ने इस मांग को समय-समय पर प्रमुखता से उठाई थी एवं इस मुद्दे को लेकर अधिवक्ता गण एवं क्षेत्रीय विधायक माननीय योगेश पंडाग्रे कुछ दिन पहले माननीय डीजे महोदय बेतूल से मिले थे और आमला न्यालयीन की क्षेत्रीय यथास्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी। जिसे महोदय जी ने गंभीरता पूर्वक सुना था एडीजे कोर्ट कि स्वुकतिआमला क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। समस्त ग्रामीण क्षेत्र एवं नगर बड़े प्रकरणों के लिए मुलताई के चक्कर लगाने पड़ते थे वहीं अब इससे निजात मिलेगी जिससे राजस्व एवं अपराधों के बड़े मामले की सुनवाई अब इसी कोर्ट में होगी। जिससे लोगों को राहत मिलेगी एवं समय एवं आर्थिक बचत भी होगी। एडीजे कोर्ट खुलने से लोगों को राहत मिलेगी वहीं बेरोजगार युवकों का रोजगार भी आमला नगर में बढ़ेगा इस क्षेत्र की उपलब्धि पर नगर एवं ग्राम की जनता ने  विधायक एवं  सांसद महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours