आर एस एस सलैया ने बैतूल व टिमरनी को हराकर सुपर 8 मे पहुंची

Estimated read time 1 min read
  • मैत्री मैच मे पार्षद इलेवन ने कमेटी इलेवन को हराया
  • इंदौर से गौरव व देवेन्द्र की शानदार बल्लेबाजी व गेन्दबाजी से आरएसएस सलैया सुपर 8 मे

सारनी। स्व० विजय कुमार खण्ड़ेलवाल जी स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट  प्रतियोगिता के नोवें  दिन 3  मैच खेले गए। पहला मैच  बैतूल एवं आरएसएस सलैया के बीच खेला गया  बैतूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैतूल ने निर्धारित 9 ओवर में ऑल आउट होकर महज 38 रन बनाएं। 39 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएसएस सलैया ने 2 ओवर मे 41 रन बनाकर यह मैच 9 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच गौरव जिन्होंने 4 विकेट एवं बल्लेबाजी 22 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने  I दूसरा मैच अंकित इलेवन टिमरनी एवं आरएसएस सलैया के बीच खेला गया अंकित इलेवन टिमरनी ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरएसएस सलैया ने निर्धारित 12 ओवर के मैच में 10 ओवर में ऑल आउट होकर 118 रन बनाएं और 119 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंकित इलेवन टिमरनी 9 वे ओवर के चलते ऑल आउट होकर 80 रन ही बना पाई और यह मैच 39 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच देवेंद्र रहे जिन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट हासिल किया एवं बल्लेबाजी में 29 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने l आज के दिन का तीसरा मैच कमेटी इलेवन एवं पार्षद इलेवन के बीच के बीच खेला गया कमेटी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए कमेटी इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 108 रन बनाएं 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्षद इलेवन ने अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका मार कर यह मैच 5 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच दिलीप विश्वकर्मा जिन्होंने 51 रानू की अर्ध  पारी खेली और योगेश बर्डे जिन्होने 10 रन एव 2 विकेट लिये दोनो सयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच बने।
आज के मैन आफ द मैच पुरुस्कार वितरित किये  नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र भारती मो ० ताहिर, जफर अंसारी, सुनील पाटिल, रंजीत सिह, जीपी सिह, संदीप झपाटे बिट्टू बिनजाड़े, गणेश महस्की, मनीष धोटे, आकाश प्रधान, सुनील पाटिल, राजेश पटैया, मिन्टू बोरा , मुकेश यादव , प्रमोद सिह, योगेश बर्डे, धमेन्द्र राय दिलीप विश्वकर्मा, संजीत चौधरी, हेमंत साहू ने पुरुस्कार दिये ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours