सारनी। नगरीय निकाय क्षेत्र में बीते कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले काफी संख्या में बढ़ते आ रहे हैं। जिसके बाद जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिका सारनी के द्वारा आमजन को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु अभियान चलाकर जागरुक किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगरीय निकाय के कई वार्डों में कोविड-19 को लेकर स्लोगन तथा फ्लेक्स लगाए जा रहे हैं, जिसमें कि ” कोरोना लाईलाज बीमारी हैं, इससे बचाव का कोई साधन नहीं हैं, घर के रहे सुरक्षित रहें” जैसे कई स्लोगन लिखकर आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा हैं। जबकि इसके अलावा नगर पालिका सारनी के माध्यम से 1 अगस्त से 15 अगस्त तक आमजन को निःशुल्क मास्क, मास्क बैंक से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिसमें मास्क वितरण करते समय आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद गरीबों को कोरोना संक्रमण से बचाव और जागरूक किया जा रहा है। गौरतलब हो कि सारनी नगरीय निकाय कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 38 हो चुकी हैं, जोकि घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के साथ-साथ जिले में सबसे ज्यादा अधिक संख्या के आंकड़ों में से हैं। हालांकि नगरीय निकाय के एक व्यक्ति की मृत्यु कोरोना संक्रमण से चुकी है बाकी संक्रमित धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। जिसे देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने आमजन को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह के जागरूकता को लेकर अभियान चलाये हैं।
आमजन को स्लोगन तथा फ्लेक्स लगाकर कोरोना संक्रमण से बचाव के नपा बता रही उपाय
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours