सारनी। आपकी सरकार आपके साथ अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा लगातार वार्डवार शासन के निर्देशानुसार जनता की सुविधा के लिए शिविर लगाए जा रहे है । इसी क्रम में 19 जनवरी को वार्ड क्रमांक 30 में शिविर का आयोजन जैरी चौक दुर्गा स्टेज के पास में किया गया। इसमें 27 हितग्राहीयो ने पहुच कर नपा से सम्बंधित सारी योजना की जानकारी ली। शिविर में वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद अजय साकरे उपस्थित हुये । आगामी 25 जनवरी तक सभी वार्डो में नगर पालिका की टीम पहुंचकर शिविर लगाएगी । शिविर में समस्याओं के साथ हितग्राहियों को मूलक योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा । नगर पालिका सारनी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि आपकी सरकार आपके साथ अभियान 25 जनवरी 2022 तक आयोजित किया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 30 में शिविर का आयोजन किया गया । यहां लोगों ने पहुंचकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली । शिविर में दोपहर 2 बजे तक लगभग 27 हितग्राही पहुंचे । मे बताया कि शिविर में हितग्राही मूलक योजना जैसे संबल योजना , कर्मकार , पेंशन , डे – एनयूएलएम , पीएम स्वनिधि , पथ विक्रेता , स्वरोजगार ऋण योजना एवं पी.एम. आवास का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाया जा रहा है । रोजाना सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमे आगामी दिनांक 20 जनवरी दिन गुरुवार को वार्ड क्रमांक 31 पाथाखेडा में एस एस स्कूल शोभापुर के समीप शिविर लगाया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका से एन यू एल एम शाखा से रंजीत डोंगरे , योजना शाखा ब्रजलाल मरकाम, राशनकार्ड शाखा रामकिशोर उइके, आवास योजना से , अनिल लिल्होरे संबल योजना से चन्दृमणि सोनी, स्वरोजगार निराकार सागर , उमेश परते ,सद्दाम अंसारी , मुरारी यादव ,समेत अन्य कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे।
आपकी सरकार आपके साथ अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 30 में हुआ शिविर, लगभग 27 हितग्राही पहुचे
+ There are no comments
Add yours