प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पूजन कर करवाया ग्रह प्रवेश
सारनी। घोड़ाडोंगरी-सांसद आदर्श ग्राम कान्हावाडी में मंगलवार को अलग ही उत्साह था इस अवसर पर ग्रामीणों में अलग ही खूशी का माहौल था मौका था प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को नवनिर्मित आवासों में ग्रह प्रवेश का इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके एवम पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों का गृह प्रवेश कराया गया। सांसद दुर्गादास उइके ने 5 मकानों में गृह प्रवेश कराया इस अवसर पर घर की महिलाओं और पुरुष तथा बुजुर्गों ने सांसद का स्वागत तिलक कर पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सांसद ने भी घर के लोगों का स्वागत पुष्पगुच्छ से स्वागत कर बधाई दी फीता काटकर ग्रह प्रवेश कराया सांसद ने बाबूलाल भगत से भी मिले और कुशल क्षेम पूछी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव के विकास के लिए कार्य कर रही है। लोगों को पक्के घर मिले , घर-घर में नल से पानी आए इसके लिए कार्य हो रहे हैं कान्हावाडी ग्राम पंचायत में भी करीब 3 करोड रुपए के नल जल योजना के स्वीकृति की जानकारी भी उन्होंने ग्रामीण जनों को दी उन्होंने कहा कि सब को मकान मिलेगा एक भी मकान कवेलू वाला नहीं रहेगा सभी मकान लेंटर वाले बनाए जाएंगे इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल बतरा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय,भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक उईके ,जनपद सीईओ दानिश अहमद खान , प्रधानमंत्री आवास योजना के जनपद प्रभारी आर के चौधरी, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष देवीप्रसाद जयसवाल, राकेश अरोरा,आशीष वागद्रे, विकास सोनी ,सरपंच कमलेश परते,सचिव ममता कोल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।
आदिवासी लोकनृत्य में जमकर थिरके सांसद,पूर्व विधायक
+ There are no comments
Add yours