कछारगढ़ के लिए निकली जनजाति समाज की पदयात्रा का जनजाति एकता मंच शाहपुर ने किया स्वागत

Estimated read time 1 min read

शाहपुर। जनजाति समाज की कछारगढ़ महाराष्ट्र के लिए पदयात्रा आज रवाना हुई ,शाहपुर में मचाना तट पर किया गया यात्रा का भव्य स्वागत।जनजाति एकता मंच शाहपुर के आध्यक धनजय भलावी ने बताया की तिलक सुन्दर इटारसी से यात्रा प्रारंभ हुई थी जिसकी जानकारी लगाते ही स्वगत की व्यवस्था बनाई गई माचना तट बनाई, सभी को माला ओर तिलक लगा कर एवं पुष्प वर्षा करके सभी का स्वागत करके ,मचाना तट से बस स्टैंड तक यात्रा को बाजे गाजे के साथ यात्रा के साथ पदयात्रा की।
यात्रा के संयोजक , विक्रम परते ने बताया कि जल ही जीवन है, आदिवासी सांस्कृतिक जंगल, जीव, पेड़ पौधों को बचाना हमारा कर्तव्य है जनजाति लोक पहाड़ी जंगल क्षेत्र में स्थित है। विशेष शुद्ध वातावरण मिलता है, किसी भी प्रकार की बीमारी हम तक नहीं पहुंचती है। धीरे-धीरे सब नष्ट होते जा रहा है लेकिन इन परंपरा को निभाने रैली के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। समिति के मीडिया प्रभारी बताया कि हम लोग प्रकृति पूजक हैं।
स्वागत के लिए शाहपुर नगर के भी वरिष्ठजन उपस्थित रहे, नगर के मुकेश ठाकुर, नितिन मेहतो, कमलेश राठौर, दीपक उइके ,सरोज उईके ,गोकुल ,प्रयांशु , शाशक गुप्ता ,मनोज ,ज्ञानचंद राठौर ने सभी का स्वागत किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours