आदिवासी किशोरियों के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर रोक लगाने सौंपा ज्ञापन

Estimated read time 1 min read

सारनी। जिले सहित घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में लगातार बढ़ रहे आदिवासी किशोरियों के प्रति अपराध को लेकर समग्र आदि-गोंडी धर्म संस्कृति शोध-बोध संस्थान, सुखवान संगठन बैतूल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील सरियाम के नेतृत्व में मंगलवार को ज्ञापन अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सारनी के नाम सौंपा गया। जानकारी देते हुए समग्र आदि-गोंडी धर्म संस्कृति शोध-बोध संस्थान, सुखवान संगठन बैतूल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील सरियाम ने बताया की घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम कुही में सामने आया। जहां घर में सो रही आदिवासी किशोरी के ऊपर खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई जिससे आदिवासी किशोरी गंभीर रूप से जल गई है और जलाने वाले अपराधी अभी भी खुलेआम बेखौफ घुम रहा। जिससे समाज में काफी रोष हैं। जिसको लेकर संगठन ने मांग की है  आदिवासी किशोरी को जलाने वाले अपराधी को जल्द से जल्द पकड़कर उस पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जायें ताकि आगे कोई ऐसा कृत्य ना करें।

More From Author

+ There are no comments

Add yours