बैंककर्मी के पॉजिटिव आने से हड़कंप: 3 दिन पहले ही ट्रांसफर होकर आया था संक्रमित कर्मचारी, ब्रांच के 12 कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव

Estimated read time 0 min read

बैतूल। बैतूल में बैंककर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण बैंक में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बैंककर्मियों के सैंपल लिए थे जिनकी बुधवार को रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमित बैंककर्मी को कोरोना के दोनों डोज लग चुके हैं। संक्रमित कर्मचारी शुक्रवार को ही ट्रांसफर होकर बैतूल स्थित ब्रांच में आए हैं। ज्वाइनिंग करते समय उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था।

बैंक के बाकी स्टाफ की रिपोर्ट आई निगेटिव
कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही बैंक में हड़कंप मच गया था। आनन फानन में बैंक बंद कर पूरा स्टाफ जिला अस्पताल पहुंचा और अपना टेस्ट कराया। उनके अलावा बैंक में 12 और अधिकारी और कर्मचारी हैं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours