आज सांसद- विधायक नपा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करेंगे विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में निर्माण एवं विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण शनिवार 10 दिसंबर 2022 को बैतूल, हरदा सांसद दुर्गादास उइके, आमला सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार एवं पार्षदगणों की मौजूदगी में होंगे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया कि वार्ड 35 में पानी टंकी के पास पेविंग ब्लाक फिक्सिंग का भूमिपूजन सुबह 10 बजे होगा। वार्ड 32 में आरसीसी वाल का भूमिपूजन 10.30 बजे, वार्ड 29 में मातामाई मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच के समीप बाउंड्रीवाल एवं पेविंग ब्लाक फिक्सिंग, वार्ड 29 में बाह्य विद्युतीकरण का भूमिपूजन सुबह 11 बजे राजपूत भवन पाथाखेड़ा में किया जाएगा। इसी तरह वार्ड 25 में भाग 1 में आरसीसी नाले का निर्माण का भूमिपूजन सुबह 11.30 बजे, वार्ड 24 में एक्यूप्रेशर पार्क के चारों ओर आरसीसी नाली का निर्माण का भूमिपूजन दोपहर 12 बजे, वार्ड 18 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन दोपहर 12:30 बजे, वार्ड 14 में नवनिर्मित मंगल भवन का लोकार्पण एवं वार्ड 14 में ही पेविंग ब्लाक फिक्सिंग के दो कार्यों का भूमिपूजन दोपहर 1 बजे गायत्री मंदिर परिसर में होगा। वार्ड 12 में रिटर्निंग वाल का भूमिपूजन दोपहर 2 बजे, वार्ड 11 में आरसीसी नाली निर्माण का भूमिपूजन दोपहर 2.30 बजे, वार्ड 9 में आरसीसी नाली निर्माण का भूमिपूजन दोपहर 3 बजे, वार्ड 7 में मंगल भवन के पास पेवर ब्लाक फिक्सिंग कार्य का भूमिपूजन दोपहर 3.30 बजे, वार्ड 5 में पेवर ब्लाक फिक्सिंग भूमिपूजन अपरान्ह 4 बजे, वार्ड 2 सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन अपरान्ह 4.30 बजे किया जाएगा। वार्ड 1 में पेविंग ब्लाक फिक्सिंग एवं सीसी रोड के निर्माण का भूमिपूजन शाम 5 बजे किया जाएगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours