सारनी। जय बाबा मठारदेव ताल कटोरा वॉलीबॉल स्टेडियम सारनी मे एमपीपीजीसील की अंतर क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दीन मंगलवार सुबह खेले गए मैच मे जबलपुर रीजन ने बिरसिंहपुर को हराकर अंक तालिका मे बेहतर प्रर्दशन के चलते ग्वालियर को पछाड़ कर क्वार्टर फाइनल मे प्रवेश किया, इसी प्रकार सिंगाजी खंडवा ने सिरमोर को हराकर क्वार्टर फ़ाइनल मे प्रवेश किया,इससे पुर्व सोमवर को खेले गए लीग मैच मे बेहतर प्रर्दशन कर,सारनी, इंदौर, जबलपुर सेंट्रल ऑफिस,बिरसिंहपुर, रीवा,सिरमोर ने अंक तालिका के आधार पर क्वार्टर फायनल मे प्रवेश किया।
मंगलवार सांयकाल क्वार्टर फ़ाइनल और सेमीफ़ाइनल मैच संपन्न होंगे,वही बुधवार तीसरे स्थान के मैच के पश्चात फाइनल मे मैच खेला जाएगा।
अंतर क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दुसरे दीन जबलपूर खण्डवा अपने मैच जीतकर क्वाटर फाइनल मे पहुंची
+ There are no comments
Add yours