कोरोनाकाल में भी भाजपा सरकार ने प्रदेष के विकास को गति दी: आदित्य बबला शुक्ला

Estimated read time 1 min read
  • भाजपा जिलाध्यक्ष-विधायक-पूर्व सांसद ने बताई एक वर्ष की उपलब्धियां
  • भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकारवार्ता

बैतूल। कोरोना जैसी वैष्विक महामारी के बावजूद पिछले एक वर्ष के दौरान मध्यप्रदेष में भाजपा की सरकार ने प्रदेष के विकास को गति देने का काम किया है। मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान और प्रदेष अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में सरकार और संगठन नें ना केवल प्रदेष के करोड़ों लोगों को कोरोना से सुरक्षा देने और पीड़ितों का निःषुल्क उपचार करने काम किया अपितु महामारी के इस भीषण दौर में प्रदेष में विकास के नए युग की शुरूआत करने का काम भी किया है। यह विचार भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने प्रदेष में भाजपा सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित एक पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान विधायक डाॅं योगेष पंडाग्रे और पूर्व सांसद सुभाष आहूजा ने भी पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। पत्रकार वार्ता की विषय प्रस्तावना पत्रकारवार्ता प्रभारी विषाल बत्रा द्वारा रखी गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष कांग्रेस के 15 माह बनाम भाजपा के 12 माह विषय पर बोलते हुए कहा कि जनविरोधी कमलनाथ सरकार के अवसान के बाद 23 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने मध्यप्रदेष की पुनः बागडोर संभाली। इसके पूर्व कमलनाथ सरकार की लापरवाही के कारण कोरोना से लड़ने की योजना तक नहीं बनाई गई थी लेकिन षिवराज सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेष के नागरिकों को इस महामारी से बचाने के लिए विस्तृत योजना बनाकर काम शुरू कर दिया। प्रदेष में कोरोना से संक्रमित हुए नागरिकों को घर पर एंबुलेंस भेजकर कोविड सेंटर लाने और उपचार करने, खाने पीने सहित ठीक होने पर घर तक पहुुंचाने की व्यवस्था सरकार की ओर से निःषुल्क की गई। प्रदेष में कोविड टेस्टिंग की उस समय केवल 3 लैब थी जिसकी क्षमता 300 टेस्ट प्रतिदिन थी, जिसे बढ़ाकर 32 लैब और प्रतिदिन टेस्ट क्षमता को 33 हजार किया गया। कोविड सेंटर के बेड बढ़ाए गए, आॅक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाई गई। सरकार के प्रयासों के चलते मध्यप्रदेष में कोरोना के हालातों पर नियंत्रण बना रहा और न्यूनतम क्षति हुई। इस दौरान भाजपा संगठन ने भी गरीबों को, प्रवासी श्रमिकों को भोजन, रोजगार, राषन , दवाईयां और घर तक पहुंचाने में मदद करने का काम किया। कोरोनाकाल में सरकार ने प्रवासी मजदूरों के खाते में 15.5 करोड़ और निर्माण श्रमिकों के खाते में 177 करोड़ की राषि अंतरित कर राहत पहुंचाने का काम किया। भूमाफिया के विरूद्ध चलाए गए अभियान में 1875 भूमाफियाओं के कब्जे से 10 हजार करोड़ कीमत की 3 हजार हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गई। खनन माफियाओं के विरू़़़द्ध 5581 मामले दर्ज हुए और 31 करोड़ की रेत सहित 845 वाहन जप्त किए गए। सालभर के भीतर 10418 बेटियों को अपराधियों के चंगुल से छुड़ाकर घर पहुंचाया गया। सरकार के प्रयासों के चलते एक साल के भीतर प्रदेष में महिला अपराधों में 4.35 प्रतिषत की कमी आई है। राषन माफिया के विरू़़़द्ध की गई कार्यवाही में 562 को गिरफ्तार किया गया इनमें से 8 के खिलाफ रासुका की कार्यवाही की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने बताया कि कोरोना काल में ही पिछले एक वर्ष के दौरान किए गए कार्यों के चलते प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में मध्यप्रदेष को देष में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके तहत 7.99 लाख आवास उपलब्ध कराए गए हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 18 लाख 30 हजार हितग्राहियों के आवास पूर्ण किए गए है। गरीबों के भोजन के लिए दीनदयाल रसोई की संख्या 56 से बढ़ाकर 100 की गई है। जलजीवन मिषन के तहत इस वर्ष प्रदेष में 18 लाख से अधिक घरों में नए नल कनेक्षन लगाकर पेयजल सप्लाई शुरू की गई है। धर्म स्वातंत्रय अधिनियम लागू किया गया है जिसमें किसी महिला को जबरन डराकर, बहला-फुसलाकर, झूठ बोलकर, धर्म परिवर्तन कर विवाह करने पर सख्त सजा का प्रावधान किया गया है। किसानी के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए जा रहे प्रयासों के चलते कोरोना काल में ही मध्यप्रदेष के किसानों से 12942133 मेट्रिक टन गेहूॅं की खरीदी कर हरियाणा और पंजाब से जैसे राज्यों को पछाड़कर मध्यप्रदेष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत प्रदेष के 78 लाख किसानों के खाते में इस वर्ष 5474 करोड़ रूपए से अधिक की राषि अंतरित की गई है। इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री किसान निधि योजना के तहत प्रदेष के किसानों को 1150 करोड़ रूपयों का भुगतान किया गया है। फसल बीमा राषि के 22 सौ करोड़ रूपयों का भुगतान सरकार द्वारा किया गया है। अब तक 44 लाख किसानों को बीमा राषि के 8800 करोड़ रूपयों से अधिक का भुगतान किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि हमारी सरकार गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कोरोनाकाल में प्रदेष सरकार ने 37 लाख हितग्राही जो खाद्य सुरक्षा अधिनियिम के तहत सम्मिलित नहीं थे और राषन से वंचित थे उन्हें नवीन पात्रता पची्र जारी कर राषन उपलब्ध कराने का काम भी किया है।

शीघ्र होगी चिकित्सकों की पदस्थापना: विधायक डाॅं. योगेष पंडाग्रे

पत्रकार वार्ता के दौरान जिले में भाजपा के विधायक डाॅ. योगेष पंडाग्रे ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए विष्वास दिलाया कि जिला चिकित्सालय में चिकित्सक पदों की रिक्तियों की शीघ्र ही पूर्ती की जाएगी। उन्होने कहा कि प्रदेष में चिकित्सकों की कमि है जिसकी पूर्ती के लिए सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हमारी भी इस विषय पर मुख्यमंत्री जी से चर्चा हुई है और उन्होने बैतूल में सर्वोच्च प्राथमिकता पर चिकित्सा सुविधाएं और चिकित्सक देने का भरोसा दिलाया है। विधायक श्री पंडाग्रे ने कहा कि विधायक और चिकित्सक होने के नाते में मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता में स्वास्थ्य सेवा का क्षेत्र है। जिला चिकित्सालय में निकट समय में सेवानिवृत्ति के कारण खाली होने वाले विषेषज्ञ चिकित्सकों की पूर्ती हेतु अन्य जिलों में पदस्थ चिकित्सकों को बैतूल लाने का प्रयास मेरेे द्वारा किया जा रहा है और हमनें अभी एक नए नेत्र विषेषज्ञ की पदस्थापना हरदा से बैतूल के लिए करवाई भी है। उन्होने कहा कि बैतूल जिले के जिला चिकित्सालय सहित सभी विकासखण्डों में लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए प्रदेष सरकार, विधायक के नाते मैं स्वयं और हमारा संगठन सदैव प्रतिबद्ध हैं।

एक वर्ष पूर्व मध्यप्रदेष ने फिर खुली हवा में सांस ली: सुभाष आहूजा

पत्रकारवार्ता में पूर्व सांसद सुभाष आहूजा ने भी पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होने कहा कि कमलनाथ सरकार के 15 माह में प्रदेष में विकास का दम घुटने लगा था लेकिन 23 मार्च 2020 को जब मुख्यमंत्री के रूप में षिवराज सिंह चैहान ने प्रदेष की बागडोर संभाली तब मध्यप्रदेष ने एक बार फिर खुली हवा में सांस ली है। श्री आहूजा ने कहा कि कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में प्रदेष में भय-भूख और आतंक का माहौल हो गया था। माफिया विरोधी कार्यवाहियों के नाम पर सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं को ही परेषान करने का काम हो रहा था। लेकिन षिवराज जी की सरकार ने सत्ता संभालते ही प्रदेष में सभी के साथ समानता का व्यवहार करते हुए वास्तविक माफिया पर तो चोट की और आम नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने का काम किया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours