सारनी। नगरपालिका क्षेत्र के शोभापुर में स्थित ग्राम भारती महिला मंडल संस्था द्वारा संचालित स्वाधार ग्रह में निवासरत सभी लोगों के संग नये वर्ष मनाया गया। साथ ही इस मौके पर स्वाधार ग्रह में निवासरत सदस्यों का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। ज्ञात हो कि स्वाधार गृह ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर कॉलोनी के द्वारा संचालित ,पीडित ,बेसहारा परित्यज्ञा ,महिलाओं के लिये आश्रय गृह हैं। यहां महिलाओं को रहने, खाने, कपडे आदि की सुविधा के साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाती हैं। मनोरंजन के लिये खेल, बागवानी, दुरदर्शन आदि की व्यवस्था हैं। महिलाओं की योग्यतानुसार उनकी क्षमता वृध्दि हेतू प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्म निर्भर बनाने का प्रयास किया जाता हैं। स्वाधार गृह का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके घर पुर्नवासित करना, पुर्नवासित करने हेतु हर संभव प्रयास किया जाता हैं। स्वाधार गृह में ऐसा माहौल निर्मित किया जाता हैं कि उन्हें घर जैसा लगे प्रत्येक त्यौहार धूम-धाम से मनाया जाता है। इसी क्रम में स्वाधार गृह निवासरत ज्ञानी, अनीता, यशोदा का सौभाग्य से नये वर्ष में 1 जनवरी 2021 को तीनों का जन्म दिन केक काट कर मनाया गया तथा संस्था प्रमुख द्वारा तीनों को कपडे दिये गये। सभी महिलाएं मिलकर कालीमाई मंदिर में माताजी के दर्शन करने गई। स्वाधार गृह में खुशी का वातावरण था नये वर्ष के शुभारंभ में एक जश्न के रुप में मनाया गया। संस्था प्रमुख भारती अग्रवाल द्वारा बताया कि वर्तमान में स्वाधार गृह में 16 महिलायें एवं 8 बच्चे निवासरत हैं। विभागीय आदेशानुसार स्वाधार गृह का संचालन किया जा रहा हैं। स्वाधार गृह के कार्यक्रम मे संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल, काउंसलर नन्दा सोनी, अधिक्षिका ज्योति बागडे के साथ निवासरत बच्चे एवं महिलायें उपस्थित थी।
स्वाधार गृह में नये वर्ष के साथ निवासरत सदस्यों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours