सारनी l सारनी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (गांजा ) तस्करी करने वाली 3 महिला आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यालय में पेश किया हैl पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन मे बैतूल जिले मे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं अवैध विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हेतू जिले के समस्त थाना प्रभारीयो को विशेष निर्देश जारी किये गये है उक्त निर्देशो के पालन मे थाना सारणी पुलिस को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) विक्रय के विरूध्द महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई ।
दिनांक.10.05.26 को सारणी पुलिस को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि जो थाना सारणी मे आरोपी बबलू धुर्वे पिता रावन धुर्वे उम्र 38 साल निवासी बगडोना बस्ती थाना सारणी 2. शेख फरीद पिता शेख शहीद निवासी नगर पालिका के पास सारणी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था आरोपीगणो के विरूध्द अप.क्र.146/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया था। दौराने विवेचना गिरफ्तार सुदा आरोपीयो के मेमोरोण्डम के आधार पर आज दिनांक 30.05.26 को सारणी पुलिस व्दारा टीम गठित कर फरार आरोपीयान
- सीमा उर्फ रमती बाई पति रामू उईके उम्र 40 साल निवासी बगडोना बस्ती थाना सारणी , 2. कविता पति कलीराम सरियाम उम्र 35 साल निवासी कैलाश नगर शोभापुर. सविता पिता रामू उइके उम्र 40 साल निवासी बगडोना बस्ती थाना सारणी उक्त तीनो गिरफ्तारशुदा आरोपीगणो को माननीय न्यायालय बैतूल मे पेश किया जावेगा ।
:-उक्त आरोपियों की हुई गिरफ्तारी :-
- सीमा उर्फ रमती बाई पति रामू उईके उम्र 40 साल निवासी बगडोना बस्ती थाना सारणी
- कविता पति कलीराम सरियाम उम्र 35 साल निवासी कैलाश नगर शोभापुर
- सविता पिता रामू उइके उम्र 40 साल निवासी बगडोना बस्ती थाना सारणी
थाना प्रभारी: निरी.जयपाल इनवाती
उपनिरीक्षक: प्रीति पालेवार
प्रधान आरक्षक: श्रीराम उईके
आरक्षक,मोहित भाटी,जितेन्द्र मोरे,मोनू उईके ,वर्षा नागले,लक्ष्मी कश्यप।
+ There are no comments
Add yours