बैतूल. दुर्गादास (डी.डी.) उइके, सांसद बैतूल-हरदा-हरसूद द्वारा विगत कुछ दिनों पूर्व ही अपने संसदीय क्षेत्र की विधानसभाओं में कोविड-19 महामारी की रोकथाम एवं उपचार के लिए आवश्यक सामग्रियाँ व अन्य उपकरण क्रय करने हेतु अपनी सांसद निधि 17 वीं लोकसभा से घोषणाएँ की गई थी! कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा तत्संबंधित आदेश जारी कर क्रियान्वयन एजेंसियों को किश्त जारी कर प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है!
आदेशानुसार कोविड-19 महामारी की रोकथाम एवं उपचार के लिए सामग्रियाँ व अन्य उपकरण क्रय करने हेतु जारी प्रशासकीय स्वीकृति अनुसार बैतूल विधानसभा के जिला चिकित्सालय बैतूल को राशि रुपये 25,25,000 (रुपये पच्चीस लाख पच्चीस हजार), इसी विधानसभा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा को राशि रुपये 10,10,000(रुपये दस लाख दस हजार), एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर को राशि रुपये 10,10,000(रुपये दस लाख दस हजार), आमला विधानसभा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमला को राशि रुपये 10,10,000(रुपये दस लाख दस हजार), मुलताई विधानसभा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई को राशि रुपये 10,10,000(रुपये दस लाख दस हजार), इसी विधानसभा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभात-पट्टन को राशि रुपये 10,10,000(रुपये दस लाख दस हजार), भैसदेही विधानसभा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैसदेही को राशि रुपये 10,10,000(रुपये दस लाख दस हजार), इसी विधानसभा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर को राशि रुपये 10,10,000(रुपये दस लाख दस हजार), इसी तरह घोड़ाडोंगरी विधानसभा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली को राशि रुपये 10,10,000(रुपये दस लाख दस हजार), इसी विधानसभा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर को राशि रुपये 10,10,000(रुपये दस लाख दस हजार), और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी को राशि रुपये 10,10,000(रुपये दस लाख दस हजार), कुल राशि रुपये 1,26,25,000 ( रुपये एक करोड़ छब्बीस लाख पच्चीस हजार) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। क्रियांवयन एजेंसी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल को बनाया गया है।
सांसद द्वारा कोविड-19 महामारी की रोकथाम हेतु की गई घोषणा को मिली प्रशासकीय स्वीकृति
+ There are no comments
Add yours