- चिकित्सा सुविधा में हुआ ईजाफा

बैतूल। “ मैं अकेला ही चला था जानिबे मंजिल, लोग मिलते गए काॅरवा बनता गया “। किसी शायर की ये पंक्तियाॅ आज जिला भाजपा कार्यालय में कोरोना मरीजो के लिए शुरू किए विजय कोविड सेंटर के लिए पूरी तरह सार्थक हो रही है। कोरोना मरीजो को हो रही तरह तरह की समस्याओ के मद्देनजर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के प्रयासो से और जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की पहल पर जिला कार्यालय में प्रारंभ विजय कोविड सेंटर में प्रथम दिन से ही मरीजो का ईलाज किया जा रहा है। मरीजो को बेड ,आक्सीजन , भोजन ,दवाईयां निशुल्क दीजा रही है। इसके साथ ही अब कोविड सेंटर की संचालन समिति ने निर्णय लिया है कि मरीजो के सीटी स्केन का भूगतान भी समिति ही करेगी। गौरतलब है कि सीटी स्केन का शुल्क लगभग तीन हजार रूपये है जो कि अब समिति ही देगी।
चिकित्सक भी आए आगें
विजय कोविड सेंटर में जहां पार्टी द्वारा नियुक्त चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ मरीजो के उपचार में सेवारत है वहीं जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सक भी अब अपनी सेवाएं विजय कोविड सेंटर को देगें। विजय कोविड सेंटर की समिति के आनंद प्रजापति ने बताया कि जिले के प्रमुख चिकित्सक एवं विधायक डा.योगेष पंडाग्रे प्रतिदिन रात्री 9 बजे से अपनी सेवाएं देगें। इसके अलावा डा. नूतन राठी सुबह 11 बजे से , डा. वामनकर शाम 6 बजे से अपनी सेवाएं देगें। एवं डा. मनीष लष्करे बुलाए जाने पर और दूरभाष पर मरीजो को अपनी सेवाएं देगें। श्री प्रजापति के अनुसार बैतूल के अन्य चिकित्सको ने भी विजय कोविड सेंटर में उपचाररत मरीजो को अपनी सेवाएं देने का आष्वासन दिया है।
+ There are no comments
Add yours