सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के अधीक्षण अभियंता विद्युत,परीक्षण एवं उपकरण तीन मे कार्यरत विठ्ठलराव राने संयंत्र सहायक का आकास्मिक निधन भोपाल में विगत दिनों हुआ । स्व- सुरक्षा निधि समिति सारनी द्वारा लता राने को आर्थिक सहायता के रूप मे साठ हजार रुपये का भुगतान का पत्र को उनके निवास ओल्ड ई 41 पर जाकर दिया । स्व- सुरक्षा समिति के सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि समिति का उददेश्य नियमित सदस्यों के परिवार को आर्थिक सहायता देना है । मंडल अथवा कंपनी के नियमित कर्मचारी अधिकारी स्व-सुरक्षा निधि समिति के सदस्य बन सकते हैं । समिति द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारीयो को भी सहयोग राशि प्रदान की जाती है । सचिव स्व – सुरक्षा निधी समिति सारनी ने बताया कि एक मई 2020 के बाद आकस्मिक निधन पर समिति द्वारा आर्थिक सहयोग साठ हजार रुपये प्रदान किया जा रहा है । श्रीमती लता राने को भुगतान पत्र प्रदान करते हुए समिति के सचिव अम्बादास सूने इस मौके पर के पी पटेल , प्रशांत राने भी उपस्थित थे।
समिति द्वारा आश्रित परिवार को दी आर्थिक सहायता
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours