समिति द्वारा आश्रित परिवार को दी आर्थिक सहायता

Estimated read time 1 min read

सारनी। सतपुड़ा ताप  विद्युत गृह सारनी  के अधीक्षण अभियंता  विद्युत,परीक्षण एवं उपकरण तीन मे कार्यरत विठ्ठलराव राने संयंत्र सहायक का आकास्मिक निधन   भोपाल में विगत दिनों हुआ ।  स्व- सुरक्षा निधि समिति सारनी द्वारा लता राने को आर्थिक सहायता के रूप मे साठ हजार रुपये का भुगतान का पत्र को उनके   निवास  ओल्ड ई   41  पर जाकर दिया । स्व- सुरक्षा समिति के सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि समिति का उददेश्य  नियमित सदस्यों के परिवार को आर्थिक सहायता देना है ।  मंडल अथवा कंपनी के नियमित कर्मचारी अधिकारी स्व-सुरक्षा निधि समिति के सदस्य बन सकते हैं । समिति द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारीयो को भी सहयोग राशि प्रदान की जाती है ।   सचिव   स्व – सुरक्षा  निधी  समिति सारनी ने बताया कि एक मई  2020 के बाद आकस्मिक निधन पर समिति द्वारा आर्थिक सहयोग साठ हजार  रुपये प्रदान किया जा रहा है ।  श्रीमती   लता राने को भुगतान पत्र प्रदान करते हुए समिति के सचिव अम्बादास सूने इस मौके पर  के पी पटेल , प्रशांत राने भी  उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours