सारनी। इन दिनों पूरे देश में नवरात्रि के दुर्गा उत्सव चल रहे हैं जगह जगह जगदंबा भवानी को भक्त जनों ने विराजित किया है। कोरोना काल मैं तमाम पाबंदियों और सुरक्षा के इंतजाम कर दुर्गा भक्त दुर्गा उत्सव मना रहे हैं। शोभापुर कॉलोनी के सुपरमार्केट में पिछले 7 वर्षों सभी व्यापारी एवं आमजन मिलकर दुर्गा पंडाल में दुर्गा उत्सव बड़े धूमधाम से मनाते आ रहे है। वही सारणी में डायमंड दुर्गा उत्सव समिति शॉपिंग सेंटर द्वारा पिछले 34 वर्ष लगातार दुर्गा उत्सव के दौरान दुर्गा प्रतिमा विराजित की जाती है। कोयलांचल क्षेत्र और विद्युत नगरी मिलाकर नगर में लगभग 100 से अधिक स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विराजित की गई है, सभी स्थानों पर शासन के दिशा निर्देशों का पालन कर दुर्गा उत्सव के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस वर्ष दुर्गा भक्तों की जगत जननी मां दुर्गा से एक ही मनोकामना है कि वह कोरोना खत्म करें और जगत का कल्याण करें। सुपर मार्केट में मां दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य शिवशंकर नरवरे, दीपक शिवहरे, शंभू सिंह, प्रकाश शिवहरे, राम वर्मा, सुखदेव धोटे, रामआशीष चौहान, प्रवीण मानकर आदि समिति के सदस्यों द्वारा दुर्गा उत्सव के कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।