
चिचोली। संयुक्त मोर्चा संगठन चिचोली के अध्यक्ष संयोजक विजय कुमार मालवीय ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन जब तक हमारी जायज मांगों को पूर्ण नहीं करती तब तक हमारी कलम बंद हड़ताल जारी रहेगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का हम पंचायत सचिव सफल क्रियान्वयन करने वाली अंतिम कड़ी होने के पश्चात भी आज तक हम पंचायत सचिव के साथ सरकार अन्याय ही कर रही है हमारी नियुक्ति दिनांक से छठवें वेतन की गणना की जाए समन्वयक के पदों पर 100% हमारी पदोन्नति की जाए एवं अनुकंपा नियुक्ति में रोस्टर नियम समाप्त किया जाए। अनुकंपा नियुक्ति के लगभग 600 प्रकरण लंबित है उन्हें तुरंत अनुकंपा नियुक्ति जाए रोजगार सहायक के संयुक्त मोर्चा के सह संयोजक देवेंद्र चौहानजी के द्वारा कहा गया कि सरकार ने हमारी और आज तक ध्यान ही नहीं दिया जबकि सरकार के पंचायत स्तर के समस्त प्रकार की ऑनलाइन कार्य एवं योजनाओं को संचालित करने वाले मात्र रोजगार सहायक है जिन्हें केवल 9000 रू प्रतिमाह दिया जाता है। जिसमें उनका एक महीना तो क्या 10 दिन भी गुजार पाना संभव नहीं है हमें पूर्णकालिक रेगुलर कर्मचारी घोषित कर लगभग 20 से 25000 रू हमारा वेतन बढ़ाकर किया जाए। रोजगार सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादवजी ने कहा कि जब तक हमारी समस्त संयुक्त मोर्चा की मांगों पर विचार करके सरकार पूर्ण नहीं करती आदेश नहीं करती जब तक हमारी हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। NRLN से संयुक्त मोर्चा के विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि हमारी प्रमुख मांग हमारा नियमितीकरण करके 90% भुगतान एवं यात्रा भत्ता दिया जाए । संयुक्त मोर्चा मनरेगा से APO सारिका सरगरा ने बताया कि हमारी प्रमुख मांग हमारा नियमितीकरण किया जाए हड़ताल में उपस्थित सदस्य सचिव शैलेश यादव रोजगार सहायक बाबा ठाकुर इरफान खान, सहायक ग्रेड तीन राजेश साहूजी सचिव योगेश पवारजी संजय गुप्ताजी संतोष खाड़े अमित आर्य रोजगार सहायक देवेंद्र चौहान महेंद्र यादव लयसिंग कुमरे कंप्यूटर ऑपरेटर सुरकेस कहार मयूर दानी मनरेगा से सारिका सरगरा NRLM से विक्रम ठाकुर नीरज द्विवेदी, केशवदत्त पांडे, सुनील मवासेजी, राजेश कवड़े, रोजगार सहायक बलराम गोस्वामी, हरिओम बामने,गणेश शेषकर,रतिराम विनोर कलमें, मोहन कुमरे, सचिव गंगाराम टाटीसार, जिल्लू परते, लक्ष्मण मवासे, शिवरतन उइके एवं समस्त सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
+ There are no comments
Add yours