शनिवार से आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर वर्षावास का कार्यक्रम प्रारंभ

Estimated read time 1 min read

सारनी। 24 जुलाई शनिवार को आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 12 बजे से सुजाता महिला मंडल के तत्वाधान में प्रभारी घनश्याम आठनेरे के मार्गदर्शन में 3 माह का वर्षावास का कार्यक्रम प्रारंभ हो रहा है। जानकारी देते हुए अध्यक्ष निर्मला आठनेरे, सचिव अनीता चौकीकर, कोषाध्यक्ष उर्मिला चौकीकर ने बताया कि शोभापुर कॉलोनी जय अंबेडकर चौक बुद्ध विहार में सुजाता महिला मंडल की समस्त पदाधिकारियों द्वारा महामानव तथागत गौतम बुद्ध की पूजा अर्चना कर सामूहिक वंदना होगी व भारत रत्न भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित मोमबत्ती प्रज्वलित करने के पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। इसी प्रकार वर्षावास के कार्यक्रम लगातार तीन माह तक साप्ताहिक वंदना बुद्ध विहार शोभापुर में प्रति रविवार को होगी एवं उसी कडी में शोभापुर कॉलोनी में घर-घर सामाजिक एवं अंबेडकर अनुयायियो बंधुओं के यहां प्रति गुरुवार को बुद्ध वंदना का कार्यक्रम रखा जाएगा। इसी कड़ी में दिनांक 25 जुलाई दिन रविवार को भीम सेना जिला प्रभारी संतोष चौकीकर के यहां बुद्ध वंदना का कार्यक्रम रखा गया है। उक्त कार्यक्रम में सुजाता महिला मंडल के पदाधिकारियों ने सभी अंबेडकर अनुयायियों से निवेदन किया कि वे इस वर्षावास कार्यक्रम में उपस्थित होवें साथ ही कार्यक्रम में सभी मास्क एवं 2 गज की दूरी एवं कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूरी करें।

More From Author

+ There are no comments

Add yours