श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनायेंगी भाजपा नगर मंडल आमला

Estimated read time 0 min read

आमला। भाजपा अपने पितृ पुरुष  कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष  श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2021 से श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2022 तक को   संगठन पर्व के रूप में  मना रही है। इस तारतम्य में भाजपा नगर मंडल आमला ने भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को याद किया एवम उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्रहित  कार्य करने का आवाहन किया।  भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुखने कहा कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के आदर्श  संगठन के प्रति  निष्ठा एवं सेवापूर्ण साधारण जीवन शैली कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय है।उनके महान विचार और आदर्श करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापुंज हैं।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र गढेकर ने कहा आदरणीय ठाकरे जी ने एक श्रेष्ठ संगठन शिल्पी के रूप में संगठन के विस्तार एवं असंख्य कार्यकर्ताओं को गढ़ने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने विचारधारा एवं राष्ट्रसेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वे एक ऐसे निष्काम कर्मयोगी थे, जिन्होंने पूरे मध्यप्रदेश में जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी को सशक्त करने के लिए भागीरथी प्रयास किये। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र गढेकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, महामंत्री प्रदीप ठाकुर, राजेश पंडोले, गोपेन्द्र सिंह, शिवपाल ऊबनारे, हरि यादव,  जितेंद्र बेले,राजेश अमरोही, धनश्याम मालवीया ,अनु यादव, विशाल नरवरे, ज्ञानप्रकाश, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours