आमला। नेक इरादा और सोच है पक्की, भाईचारा सांझ एवं वार्ड की तरक्की ।” इस वाक्य को धारण कर चुनावी मैदान में नगर पालिका के वार्ड नंबर 16 से उतरे है प्रबल दावेदार रोहित हारोडे | बेहतरीन सोच व नेक इरादे के मालिक रोहित हारोडे द्वारा चुनावी ताल ठोकने के साथ ही कहा है कि वार्ड नं 16 मेरा अपना परिवार है। तथा वार्ड के सभी छोटे बड़े मेरे भाई बहन व माता पिता समान है। उन्होंने कहा कि वार्ड की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उनका बताना है कि व्यक्ति के इरादे नेक व सोच मजबूत होनी चाहिए फिर सफलता खुद व खुद उसके पैर चूमती है। यहीं आत्मविश्वास लेकर वह चुनावी मैदान में उतरे है । जिससे वार्ड को पूर्ण रूप से विकसित व आदर्श बनाने का हुनर वह अपने भीतर लेकर चले है। मौका मिलने पर इसका सबूत भी दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि वार्ड को हर पक्ष से मजबूत बनाने के साथ ही वार्डवासियों में आपसी सांझ व भाईचारा बनाकर ही सदैव कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने अभी से अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने प्रचार करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे को कायम करते हुए प्रत्येक व्यक्ति के दुख सुख की घड़ी में वह सदैव वार्ड के लोगों के साथ खड़े मिलेंगे। वार्डवासियों के मिल रहे भरपूर समर्थन से रोहित उत्साहित नजर आए। इस पर उन्होंने कहा कि जिस प्रेम प्यार व सहयोग के साथ वार्ड के लोग इस चुनाव में आगे ले जाने का हौंसला दे रहे है। उससे उन्हें आशा है कि वह चुनाव में रिकार्ड तोड़ मतों से जीत हासिल कर पार्षद बनेगें।
वार्ड नं 16 मेरा अपना परिवारः रोहित हारोडे
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours